‘अपने भाई को समझा देना’, IPS मेरठ एसपी सिटी विनायक भोंसले का ‘सिंघम स्टाइल। #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar
उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भारी फोर्स के साथ सीधे गैंगस्टर के घर पहुंचकर उसके परिवार को सख्त लहजे में कानून का संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। करीब 49 मिनट लंबे इस वीडियो में एसपी सिटी का अलग ही अंदाज देखने को मिला।
दरअसल बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले पुलिस फोर्स के साथ गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचे। मौके पर सलमान मौजूद नहीं मिला, लेकिन एसपी सिटी ने उसके भाई और परिवार वालों से साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी ने भी शहर का माहौल खराब करने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
वीडियो में एसपी सिटी कहते नजर आ रहे हैं कि इतनी सारी फोर्स तुम्हारे स्वागत में आई है। अपने भाई को समझा देना कि अगर उसने या उसके गुर्गों ने शहर में कोई हरकत की तो ऐसी कार्रवाई होगी कि जिंदगी भर याद रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गुनाह की ताकत पर बनाई गई आलीशान कोठी भी कुर्क कर दी जाएगी। दो-दो गाड़ियों का काफिला लेकर घूम रहे हो, कानून सबका हिसाब करेगा।
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को इनपुट मिला था की ईद की नमाज के बाद कुछ शरारती तत्व अन्य देशों के झंडे को लेकर समर्थन और विरोध प्रदर्शन के नारेबाजी कर सकते है। इसी क्रम मे पूर्व मे अशांति फैलाने वाले लोगो की लिस्ट बनाई और सभी को चेतावनी दे डाली।
