अभय सिंह चौटाला ने किया जेल भरो आंदोलन

अभय सिंह चौटाला ने किया जेल भरो आंदोलन

एसवाईएल के पानी काे लेकर अभय सिंह चौटाला ने किया जेल भरो आंदोलन
राव इंद्रजीत सिंह पर साधा निशाना क्यों नहीं उठाते एसवाईएल के मुद्दे को संसद में
एसवाईएल के मुद्दे पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हर सरकार ने राजनीति की है चाहे वह सरकार कांग्रेस की हो या फिर भाजपा वअकालियों की। इसी बात से आहत होकर चौधरी देवीलाल ने इस नहर के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज जब उनके संघर्ष का परिणाम जनता हरियाणा की जनता के हित में आया है तो भाजपा सरकार फिर उसे अटकाने का काम कर रही है। यह बात नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जेल भरों आंदोलन के तहत रेवाड़ी में कही। उन्होंंने यह भी कहा कि लोकदल अपने गठन के पहले दिन से ही प्रदेश की जनता के हकों की लड़ाई लड़ रहा है। जननायक देवीलाल के प्रयासों से ही भाषा के आधार पर हरियाणा को अलग प्रदेश का दर्जा मिला था। उन्होंने ही किसान का दर्द समझते हुए सबसे पहले उसका कर्ज माफ करने का काम किया था। नेता विपक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर फिर से किसानों व छोटे दुकानदारों का ऋण माफ किया जाएगा।
इनेलो-बसपा एक मई से एसवाईएल, दादुपूर-नलवी व मेवात कैनाल के निर्माण व प्रदेश के हिस्से के पानी के लिए आंदोलनरत है और जिलेवार गिरफ्तारियां दे रही हैं। आज रेवाड़ी में जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी देने से पहले अभय सिंह चौटाला ने राव इंद्रजीत सिंह पर निशान साधते हुए आरोप लगाया कि वह केवल अपना राजनैतिक मकसद सिद्ध करने के लिए जनता का इस्तेमाल करते हैं। जब भी मुख्यमंत्री ने अहीरवाल क्षेत्र का दौरा किया तो उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मंच तो सांझा किया लेकिन कभी भी एसवाईएल निर्माण की बात नहीं रखी। हालांकि उनको पता है कि दक्षिणी हरियाणा के लिए इस नहर का निर्माण अति आवश्यक है।

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Smart City का सपना या Slum City का सच? ये थी Kejriwal की शाजिश? | Rekha Gupta | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/xJWEAUVtVAQ Smart City का सपना या Slum City का सच?...

Uber का हरा जाल: युवा फंसे, कंपनी मालामाल, खुलेआम चल रही है ठगी ? | Self Driving | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/XwDsGf8yGS4 Uber का हरा जाल: युवा फंसे, कंपनी मालामाल, खुलेआम...

Balaji Action Hospital: गरीबो ने पैसे नहीं लिए तो खुलेआम धमिकी दी जा रही है | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/4kTUNssM9xc?feature=share Balaji Action Hospital: गरीबो ने पैसे नहीं लिए तो...