अरविन्द केजरीवाल बनाएंगे नया हरियाणा

अरविन्द केजरीवाल बनाएंगे नया हरियाणा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा के बहादुरगढ़, रोहतक- भिवानी से लेकर सिवानी तक रोड़ शो किया।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ यहां ‘आप’ के हरियाणा प्रमुख नवीन जयहिंद भी मौजूद थे. रोड शो बहादुरगढ़ से शुरु होकर सांपला और रोहतक, कलानौर, दादरी, भिवानी, तोशाम से होते हुए सिवानी जाकर ख़त्म हुआ था। आपको बता दें कि सिवानी ही अरविंद केजरीवाल का जन्मस्थान भी है।

अपने रोड शो के अलग-अलग पड़ावों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने वहां की स्थानीय जनता को संबोधित किया और कहा कि ‘हमें अब नया हरियाणा बनाना है, नया हरियाणा पुरानी पार्टियां नहीं बना सकती है, सिवानी मेरा जन्मस्थान है और मैं चाहता हूँ की सिवानी के लोग एक-एक गाँव की जिम्मेदारी ले लें और हरियाणा को बदलने में अपनी भूमिका निभाएं।

हिसार रैली के दौरान हरियाणा के लोगों ने आम आदमी पार्टी की रैली में खासी दिसचस्पी दिखाई थी जिसके बाद यह रोड शो आयोजित किया गया और जनता का धन्यवाद किया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने हरियाणा से जुड़ी अपनी जड़ों का जिक्र करते हुए राज्य के लोगों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की है।

आपको बता दें कि केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं. इस मौके पर आप संयोजक ने कहा कि ‘हम सब मिलकर एक नया हरियाणा बनाएंगे. अगर आप शांति, सुरक्षा, स्कूल, अस्पताल, सड़कें चाहते हैं तो अगले चुनाव में ‘आप’ को वोट दें.’

Breaking News

More like this
Related

त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव खिरवार और रिंकू डुग्गा की पूरी कहानी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RvaPLUOjbA8 त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव...

CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल दिखाए पर चिट्टे के नशेड़ी नहीं दिखाए | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/fUvWndU39QQ CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल...

हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान की No Entry | आस्था माँ | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/3kRmwI2YPMA हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान...

Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते दलाल पत्रकार | Shyam Meera Singh | Utkarsh Gour | Harsh Yadav | Sach Ki...

https://youtu.be/wOYiILx7Hlk Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते...