अरुण जेटली के उनके निधन से अत्यंत दुखी हूं | भावुक हुए अमित शाह | SKRNews
नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गृहमंत्री अमित शाह भावुक हो गए. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब-जब भी मेरे ऊपर संकट आया हमेशा जेटली साथ खड़े रहे और ढांढस बंधाया. इस दौरान अमित शाह की आंखें नम हो गई.
अमित शाह ने कहा, ”अरुण जेटली का नहीं रहना हम सब देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए सहन नहीं होने वाला आघात है. जेटली 70 के दशक से काम कर रहे थे. इमरजेंसी के दौरान 19 महीने तक जेल में रहे. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अंदर ढेर सारी जन समस्याओं को उन्होंने उठाया, भ्रष्टाचार के मामले उठाए. एक सांसद के नाते भी जनता की आवाज बने.”
#RIPArunJaitley
#BJPChiefAmitShah
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com
Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar
Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar
Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

