आप करेगा पीएम आवास का घेराव

आप करेगा पीएम आवास का घेराव

इतिहास में पहली बार दिल्ली की राजनीति एक खतरनाक मोड़ ले चुकी है एक तरफ तो दिल्ली का लाचार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलजी हाउस के बाहर धरने पर बैठे हैं उधर विपक्ष के लोग मुख्यमंत्री के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि विपक्ष और एलजी मिलकर आम आदमी पार्टी की सरकार को काम नहीं करने दे रहे उधर विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री महीनों से दफ्तर नहीं आए हैं परंतु इन दोनों के आपसी झगड़े में दिल्ली वासियों को परेशान किया जा रहा है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करेंगे. पार्टी ने ऐलान किया कि उपराज्यपाल सुन नहीं रहे हैं. इसलिए अब पीएम तक बात पहुंचाई जाएगी. पार्टी ने ऐलान किया कि शाम 5 बजे राशन की होम डिलीवरी के लिए सभी विधायक चावल का एक पैकेट प्रधानमंत्री को पार्सल भेजेंगे. कहा जायेगा कि दिल्ली के लोगों का राशन बंद मत कीजिए.

अरविंद केजरीवाल ने सुबह ट्वीट कर कहा कि अनशन के बावजूद भी एलजी साहब से कोई जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में दखल की मांग की गई लेकिन उनकी ओर से भी जवाब नहीं आया है. केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही दिल्ली को कोई समाधान मिलेगा.

Breaking News

More like this
Related

भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ का महाघोटाला | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/S_w9nQ32kZE भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और...

इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान लो | राधेश्वरी रजनी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/2Pwf5H_9bOA इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान...

हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार | Neem Karoli Baba | Box Office Hit | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/UJAp7BL4KgE हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार...

जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश में भयनकर बवाल मच गया | Sach ki Raftar

https://youtu.be/mt_hDzmXyN8 जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश...