आरएसएस” पूर्वी महानगर के द्वारा बनाया गया विजयदशमी उत्सव
मेरठ। मेज़र ध्यानचंद नगर में राष्ट्रीय सेवक संघ “आरएसएस” पूर्वी महानगर के द्वारा श्री विजयदशमी उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, गुरु श्री गोलवलकर, मां भारती, और राष्ट्रीय सेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा वहां मौजूद आरएसएस के सदस्यों को विजयदशमी के त्यौहार और भगवान श्रीराम, गुरु श्री गोलवलकर, और राष्ट्रीय सेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और उनके सिद्धांतों के बारे में जानकारी देते हुए। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। दरअसल विजयदशमी का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि भगवान श्री राम और रावण के बीच हुए युद्ध में बलशाली रावण को भगवान श्री राम ने पराजित कर उसका वध किया था। उनकी इस जीत की खुशी में दशहरे का तोहार मनाया जाता है जिसके कुछ दिन बाद दीपावली पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।
