
2 अगस्त 2026 को मंगलमय इंस्टीट्यूट में आराध्या एक एहसास फाउंडेशन, मेरठ द्वारा ज्ञान गौरव सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चर्चित अभिनेत्री श्रीमती विनिता मलिक जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चार चाँद लगाने में डॉक्टर मोनिका मेहरोत्रा जी का पूर्ण योगदान रहा। श्रीमती सुमन शर्मा जी ने मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता मलिक जी, इंद्राणी पठानी जी का पगड़ी पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम में निधि अस्थाना जी द्वारा वास्तु पर दिए गए ज्ञान ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया। मंगलमय इंस्टिट्यूट के अभिषेक श्रीवास्तव जी एवं मनीष पाठक जी का पूर्ण सहयोग मिला। पूजा वर्मा जी एवं सभी सम्मानित शिक्षक अतिथिगण के रूप में प्रस्तुत रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आराध्या फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता जी एवं सह संस्थापक श्रीमती मेघा वर्मा जी का भी योगदान रहा। सभी मुख्य अतिथि एवं शिक्षक अतिथि गण का हार्दिक धन्यवाद।
