आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi Memes के ‘डायमंड’ बन गए! Congress | Sach Ki Raftar

आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi Memes के ‘डायमंड’ बन गए! Congress | Sach Ki Raftar

“दोस्तों, अगर इंडियन पॉलिटिक्स में ‘Meme of the Year’ का कोई ऑस्कर होता ना, तो लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। सीधा पार्सल जाता— जनपथ रोड, राहुल गांधी के घर! आज बात करेंगे उस शख्स की, जो संसद में आँख मारे तो इंटरनेट हिल जाता है, और गले लग जाए तो प्रधानमंत्री भी सोच में पड़ जाते हैं कि ‘भाई, ये स्क्रिप्ट में तो नहीं था!’ “देखिए, राहुल जी की स्पीच का अपना एक अलग इकोसिस्टम है। शुरू होती है डेटा और इकोनॉमी से, बीच में कहीं ‘आलू से सोना’ का मेटाफर आता है और खत्म होती है— ‘सिस्टम हिला देंगे!’ पर।

जनता बेचारी सिर खुजलाती रह जाती है कि भाई… हिलाना क्या था? सिस्टम, सरकार या अपना खुद का सिर? उनकी स्पीच में कब ‘Glitch’ आ जाए और कब ‘Buffering’ शुरू हो जाए, ये खुद कांग्रेस के सोशल मीडिया मैनेजर को भी नहीं पता होता!” “और याद है वो पार्लियामेंट वाला मंजर? पूरी दुनिया डिबेट का इंतज़ार कर रही थी और राहुल जी अचानक उठे और मोदी जी को जाके गले लगा लिया! मतलब, पॉलिटिक्स चल रही थी या करण जौहर की फिल्म का क्लाइमेक्स? उस दिन के बाद से ही मीम क्रिएटर्स ने अपने लैपटॉप पर ‘Template’ फोल्डर का नाम बदल कर ‘Rahul Returns’ रख दिया।

वो गले मिलना नहीं था, वो साक्षात ‘कंटेंट की बारिश’ थी!” “भाई साहब, राहुल गांधी के पास वो सुपरपावर है जो किसी और नेता के पास नहीं। मोदी जी की स्पीच में बैकग्राउंड में सिनेमैटिक म्यूजिक सुनाई देता है, लेकिन जैसे ही राहुल जी माइक पकड़ते हैं, मीम एडिटर का हाथ अपने आप ‘Edit’ बटन पर चला जाता है। चाहे वो ‘खत्म, टाटा, बाय-बाय’ हो या ‘मजा आया’, राहुल जी ने देश को इतना फ्री कंटेंट दिया है कि नेटफ्लिक्स वाले भी सोच रहे होंगे कि सब्सक्रिप्शन छोड़ो, राहुल जी की रैलियां लाइव स्ट्रीम करो!” “मजाक अपनी जगह, लेकिन बंदे में जिगर तो है।

भारत जोड़ो यात्रा में हज़ारों किलोमीटर पैदल चल लिए, दाढ़ी बढ़ा ली, ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल ली। पर समस्या दुकान की नहीं है बॉस, समस्या है— ‘डिलीवरी’ की। इतने ड्रामे किये पर फिर कांग्रेस हार गई अब तो हार की सेंचुरी भी बन चुकी है। 

विपक्ष के लिए वो शायद डेंजरस हों या ना हों, लेकिन मीम क्रिएटर्स के लिए वो ’24 कैरेट गोल्ड माइन’ हैं। जब भी पॉलिटिक्स बोरिंग होने लगती है, राहुल जी एक ऐसा स्टेटमेंट देते हैं कि पूरा ट्विटर (X) दिवाली के पटाखों की तरह फूटने लगता है।”

“तो मोरल ऑफ द स्टोरी ये है— राजनीति अपनी जगह, लेकिन एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। और इस डिपार्टमेंट में राहुल गांधी जी को मिलते हैं 100 में से 200 नंबर!

विपक्ष कहता है वो ‘पप्पू’ हैं, समर्थक कहते हैं वो ‘जननायक’ हैं, लेकिन हम कहते हैं— वो वो ‘लिजेंड’ हैं जिसके बिना मीमर्स की रोजी-रोटी बंद हो जाएगी।

क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी 2029 में सिस्टम हिला पाएंगे? या फिर सिर्फ मीमर्स का दिल जीतेंगे? कमेंट्स में बताओ और चैनल को सब्सक्राइब ठोक दो!”

#rahulgandhi #memes #congress #funny #politics #election #viralvideo #socialmedia #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

दिल्ली की आंगनवाड़ी में मिल रहा है, खाने के नाम पर जहर | Rekha Gupta | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/k-hEZ4xdnxw?feature=share दिल्ली की आंगनवाड़ी में मिल रहा है, खाने के...