इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे | UP Police | #Shorts | Sach Ki Raftar
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन के ऊपर एक युवती द्वारा सीने पर रिवॉल्वर तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया. हालांकि, कुछ घंटे बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया.
विवाद तब हुआ जब कार में सीएनजी डालने के दौरान सेल्समैन ने कार में बैठे लोगों से उतरने को कह दिया. जिसपर युवती ने कहासुनी के बाद सेल्समैन के सीने पर रिवॉल्वर तान दी, साथ ही धमकी भी दी. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने और सेल्समैन की तहरीर पर मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई की है.
#Hardoi #UPPolice #ViralVideo #CNGPump #Socialmedia #UPCrime #revolver #Crime #sachkiraftar
