इन देशभक्तो की सचाई भी जान लो, देशभक्ति के नाम पर पाकिस्तानी प्रेम झलक उठा | Sach Ki Raftar

इन देशभक्तो की सचाई भी जान लो, देशभक्ति के नाम पर पाकिस्तानी प्रेम झलक उठा | Sach Ki Raftar

आज देश को अंदर से खोखला करने की एक ऐसी साजिश चल रही है, जिसे समझना बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया, वामपंथियों ने देश को तोड़ने के हर हथकंडे अपना लिए, और अब कुछ ऐसे चेहरे सामने आ रहे हैं जिनका मुखौटा तो भारतीय संविधान का है, लेकिन दिल और दिमाग में पाकिस्तान प्रेम हचकोरे मारता है।
समय-समय पर इन लोगों के मुंह से ऐसे जहर उगले जाते हैं जिन्हें सुनकर हर एक सच्चे देशभक्त की रूह कांप जाए। आज हम पर्दाफाश करेंगे ऐसे ही चेहरों का, जिनके बयानों से साफ झलकता है कि इन्हें भारत की तरक्की पच नहीं रही है और पाकिस्तान से इन्हें एक अलग ही लगाव है।”
आप इनको देखिये ये है एस.वाई. कुरैशी: जिन्हें दुश्मन देश की चुनाव प्रक्रिया भारत से ज्यादा ‘स्वच्छ’ लगती है “सबसे पहले बात करते हैं देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त रहे एस.वाई. कुरैशी साहब की।
एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठने वाला व्यक्ति जब यह कहे कि भारत से ज्यादा फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट इलेक्शन तो पाकिस्तान में होते हैं, तो आप इसे क्या कहेंगे?
अरे भाई, जिस पाकिस्तान के चुनावों पर खुद यूरोपीय यूनियन (EU) सवाल खड़े कर चुका हो, जहां की जनता खुद अपनी चुनावी व्यवस्था को फर्जी मानती हो, वहां के चुनावों को ये साहब ‘पारदर्शी’ बता रहे हैं। जहा चुनाव कोई भी जीते पर सत्ता तो वही चलता है जिसके हाथ में फौज का कण्ट्रोल होता है। क्या यह भारत की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान नहीं है? जब देश के संवैधानिक पदों पर बैठे लोग ही ऐसी भाषा बोलेंगे, तो दुश्मनों को तो फ्री की ख़ुशी मिलेगा ही! लिस्ट में अगला नाम है पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का। जब इनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या अफज़ल गुरु (जिसने देश की संसद पर हमला किया था, जिसे कोर्ट ने फांसी दी) क्या वो एक आतंकवादी था, तो इनका जवाब जानते है क्या था? ‘मुझे क्या पता?’
कमाल है! देश की संसद पर हमला करने वाला, जुडिशरी द्वारा प्रमाणित आतंकवादी इन्हें संदिग्ध नजर नहीं आता है। यही नहीं, हामिद अंसारी पर तो इतिहास के पन्नों में और भी गंभीर दाग रहे हैं। उन पर आरोप लगता रहा है कि जब वे ईरान में राजदूत थे, तब भारतीय खुफिया एजेंसी (RAW) के यूनिट मेंबर्स की जानकारी लीक कर दी गई थी। इसके अलावा, पाकिस्तान के पत्रकार आईएसआई एजेंट नुसरत मिर्जा ने तो यहां तक दावा किया था कि 2011 में हामिद अंसारी के बुलावे पर ही वह भारत आया था और यहां से खुफिया जानकारियां पाकिस्तान पहुंचाई थीं। आप क्या कहंगे ऐसे व्यक्ति कमैंट्स बॉक्स में जरूर लिखियेगा।
उमर खालिद और शर्जील इमाम जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक इन्हें ‘भटके हुए युवा’ लगते हैं, लेकिन भारत का हिंदुत्व इन्हें देश के लिए तबाही नजर आता है। खेर अब जरा रुख करते हैं जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता फारूक अब्दुल्ला की तरफ। इनका बयान तो देश की संप्रभुता पर सीधा सीधा प्रहार है। महाशय का कहना है कि ‘पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है, तभी तो हम बचे हुए हैं, वरना भारत के इरादे ठीक नहीं थे।’
यानी ये खुलेआम पाकिस्तान के उस एजेंडे की तारीफ कर रहे हैं जो भारत को तोड़ने की साजिश रचता है। कश्मीर की आड़ में देश विरोधी ताकतों को ऑक्सीजन देने का यह काम आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा है। और यह सब ऑन-रिकॉर्ड कहा जा रहा है! अब आ जाते हैं कला जगत के उन चेहरों पर जो देश के पैसों पर नाम कमाते हैं, लेकिन मौका मिलते ही देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। नसरुद्दीन शाह साहब जैसे कलाकार, जिनकी बुद्धि पर कीड़े पड चुके है, वे चुनावों में जनता के फैसले को ‘बेईमानी’ करार देते हैं और देश की वर्तमान सरकार के विरोध में नफरत फैलाते हैं।
याद कीजिए, यह कोई पहली बार नहीं है। साल 2015-16 में भी यही नैरेटिव सेट किया गया था। तब आमिर खान जैसे सितारों को भारत में असुरक्षा महसूस होने लगी थी, जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाए जा रहे थे। कभी अवार्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाता है, तो कभी ये तथाकथित बुद्धिजीवी देश में ‘इंटॉलरेंस’ का प्रोपेगेंडा फैलाने सड़क पर उतर आते हैं। पैटर्न बिल्कुल एक जैसा है—जब-जब देश मजबूत होता है, इन लोगों का ‘दर्द’ जाग जाता है। साथियों, यह सिर्फ कुछ बयानों की बात नहीं है। यह एक सोची-समझी ग्लोबल और लोकल लॉबी है जो भारत की बढ़ती ताकत को रोकना चाहती है। इन्हें भारत की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रवाद से नफरत है और पाकिस्तान से हमदर्दी है। अब समय आ गया है कि ऐसे चेहरों को बेनकाब किया जाए और जनता के सामने इनका असली चरित्र लाया जाए। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

#Pakistan #SYQuraishi #FarooqAbdullah #HamidAnsari #UmarKhalid #AamirKhan #AamirKhan #AfzalGuru #Terrorist #Bangladesh #ElectionCommission #DharmveerJarwal #SachKiRaftar

Breaking News

More like this
Related

प्रधानमंत्री Modi ने दीपावली पर सच्चाई बताई तो ‘cockroach’ Abhijit Deepak को मिर्ची लग गई। Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5H5zA3dUJrc प्रधानमंत्री Modi ने दीपावली पर सच्चाई बताई तो 'cockroach'...

Delhi में Pollution का एक खतरनाक षड्यंत्र? Kejriwal दिल्ली को बना रहे है Gas Chamber | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/8nC5GRFJI_M Delhi में Pollution का एक खतरनाक षड्यंत्र? Kejriwal दिल्ली...

सच्चाई से भागते Rahul और Congress का पर्दाफाश, Amit Shah ने राहुल को भयंकर धो डाला |Sach Ki Raftar

https://youtu.be/ODTbOPbpOH0 सच्चाई से भागते Rahul और Congress का पर्दाफाश, Amit...