उझानी की सड़कों पर गूंजा हर हर महादेव |

उझानी की सड़कों पर गूंजा हर हर महादेव |

गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत ! आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

उझानी में स्वामी सुरेशानंद त्यागी महाराज द्वारा छठवां 24 लाख गायत्री मंत्र का अनुष्ठान पूर्ण होने के उपलक्ष में मिहौना रोड स्थित सुखपाल के बाग में 108 कुंडीय वेदमाता गायत्री महायज्ञ से पूर्व मातृशक्तियों से सिर पर कलश धारण कर नगर के मुख्य मार्गा से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उझानी- नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई कलश यात्रा का जहां भव्य स्वागत हुआ वहीं बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाई !

वेदाचार्यों ने प्रातः वेदमंत्रोच्चारण का शक्तिकलशों का पूजन कराया। यज्ञ स्थल से कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा नगर के मुहल्ला अहिर टोला, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड, पंखा रोड, अनाज मंडी, सहसवान रोड और बड़ा महादेव मंदिर होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में स्वामी सुरेशानंद को बग्गी में बैठाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की। देवकन्याओं ने गगन चुम्बी पताकाओं के साथ कलश यात्रा की अगुवाई की। वेदमाता गायत्री के जयघोष से नगरी गुंजायमान रहीं।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कृष्ण पाल सिंह यादव , भुवनेश शर्मा, रामेश्वर, आर्येंद्र यादव, सुनील, नरेंद्र, सुखपाल शर्मा, रक्षपाल, राजपाल, सुखपाल सभासद , पूर्व सभासद महिपाल सिंह राठौर , अशोक यादव, राजा, जुगेंद्र सिंह, गुरुवेंद्र, अनेक पाल, संजीव, बलराम, मीना शर्मा, रामवती, मुन्नीदेवी, अनीता देवी, विनीता, किशनपाल सिंह गुरू, दुर्वेश, अभिषेक, अजय, अखिलेश यादव, रजनेश यादव, माधव, पवनेश यादव, शिल्पी यादव, विपिन शर्मा, मनोज , अरविंद माहेश्वरी , बी पी सिंह ,
आदि मौजूद रहे। बदायूं से ठाकुर रीतेश कुमार की रिपोर्ट

#Badaun
#Ujhani
#UttarPradesh
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

AAP की ‘झूठ की फैक्ट्री’बेनकाब! बच्चा चोर की अफवाह या गंदी राजनीति? | Delhi Police | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/LAUrE2mHnSY AAP की ‘झूठ की फैक्ट्री’बेनकाब! बच्चा चोर की अफवाह...

Netflex और Bollywood के ‘नेक्सस’ का पर्दाफाश! क्रिएटिव फ्रीडम या सनातन का अपमान? | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/xHux8I4PvQ0 Netflex और Bollywood के 'नेक्सस' का पर्दाफाश! क्रिएटिव फ्रीडम...