एकतरफा प्यार में मासूम को रिश्तेदार ने 8 बार पटका: बच्चे का क्या कसूर था | #Reels | Sach Ki Raftar
फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। वह प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था।
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद युवक चारों ओर देखता है। इसके बाद शव घर के बाहर छोड़कर भाग जाता है। पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है।
अरांव इलाके के बामई गांव की रहने वाली पिंकी बेटी रति और डेढ़ साल के नाती आरव के साथ यादव कॉलोनी में सहेली पुष्पलता पाठक से मिलने आई थीं। पुष्पलता हाल ही में एक सड़क हादसे में घायल हुई थीं। रति की शादी करीब 3 साल पहले बदायूं के सियारण नगर निवासी सुनीत से हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा।
आरोप है कि सुनीत की बुआ का बेटा बदायूं के शेखूपुर निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक लंबे समय से रति पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, रति ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसके बाद से विराज नाराज था। शनिवार दोपहर तीन बजे विराज भी पुष्पलता के घर पहुंच गया।
विराज आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ दूर जाकर गली में उसने सन्नाटा देखकर बच्चे को 8 बार जमीन पर पटका। इससे आरव के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौत हो गई। इसके बाद विराज आरव को गोद में लेकर आया। उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों की नजर पड़ी तो वह आरव को अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें विराज बच्चे को पटकता हुआ दिखाई दिया।
