कड़े पहरे के बीच परदे पर उतरी ‘पद्मावत

कड़े पहरे के बीच परदे पर उतरी ‘पद्मावत’

आज देशभर में करीब सात हजार स्क्रीन पर पद्मावत रिलीज हो रही है. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज पर करणी सेना ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. पेड प्रीमियर शोज के बाद आ रहे रिव्यूज के मुताबिक फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे विवाद को मुद्दा बनाया जाए. विरोध से डरे सिनेमाघरों के मालिक.  पद्मावत की रिलीज के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से सिनेमाघरों के मालिक भी डरे हुए हैं. जिसका उदाहरण मुंबई के स्टर्लिंग सिनेमा में देखने को मिला. जहां फर्स्ट शो के लिए सिर्फ 10% ही टिकटों की बुकिंग हुई है. जम्मू के 6 में से 1 सिनेमाघर में पद्मावत रिलीज हुई है. बुधवार को कुछ उपद्रवी युवकों ने इंदिरा थियेटर का कैश काउंटर में आग लगाई और शीशे तोडे.  पद्मावत: SC में 4 राज्यों, करणी सेना के खिलाफ अवमानना की अर्जी, सोमवार को सुनवाई   बिहार के आरा में करणी सेना समर्थकों ने सड़क पर टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. भोजपुर में भी सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आगजनी कर तोड़फोड़ मचाया. घटना में कई लोग जख्मी हो गए. लाचार पुलिस बेबस तमाशा देखती रही. कोर्ट की सख्त टिप्पणी. इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा लेकिन अदालत ने सख्त टिप्पणी की. अदालत ने कहा कि जिन्हें फिल्म पसंद न हो वे न देखें. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई रोक नहीं है. पहली याचिका करणी सेना के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर दायर की गई है. याचिकाकर्ता विनीत ढांडा ने फिल्म के विरोध में हो रही हिंसा को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के तीन नेताओं, सूरजपाल अम्मू, कर्ण सिंह और लोकेंद्र सिंह कालवी के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवमानना की याचिका दायर की.

Breaking News

More like this
Related

बंगाल में Mamata Banerjee का ‘दीमक राज’ Dirty Politics में छात्रों को भी नहीं छोड़ा | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/tU1fjdrkNYk बंगाल में Mamata Banerjee का 'दीमक राज' Dirty Politics...

दिल्ली के “मौत के होटल” और बिक चुका सिस्टम, कौन है 21 मौतों का जिम्मेदार ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/rnl-EFZUJ-4 दिल्ली के "मौत के होटल" और बिक चुका सिस्टम,...

TMC में महाविस्फोट! 60 विधायक अलग हुए तो खत्म हो जाएगा Mamata Banerjee का खेला! | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/M92oTsvZL6A TMC में महाविस्फोट! 60 विधायक अलग हुए तो खत्म...