कांग्रेस ने दिया भारतीयों को विरासत में कर्जा

कांग्रेस ने दिया भारतीयों को विरासत में कर्जा

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं. कांग्रेस ने दावा किया है इस घोटाले से देश को तीस हजार करोड़ का नुकसान हुआ. वहीं बीजेपी का कहना है कि ये घोटाला यूपीए सरकार के समय का है जिसे मोदी सरकार की चौकसी की वजह से पकड़ा गया है.  कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार में घोटालेबाज बिना किसी जांच से उड़ान भर रहे हैं. बीजेपी ने पलटवार किया कि 2011 से 2014 तक किसी को इस घोटाले की भनक क्यों नहीं लगी.  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये बैंक का घोटाला है सरकार का घोटाला नहीं है. बैंक के घोटाले और सरकार के घोटाले में अंतर समझना चाहिए. यूपीए के समय कोलगेट, कॉमनवेल्थ, सीडब्लूजी, टूजी, थ्रीजी और जीजाजी जैसे घोटाले सराकर के घोटाले थे.  प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पीएम मोदी के तस्वीर में किसी के साथ होने से आरोप साबित नहीं होता. राहुल गांधी भी नेशनल हेरल्ड केस में जमानत पर बाहर हैं. हम लोग की संसद में उनके साथ तस्वीरें हैं, हम तो ये नहीं कहते कि जमानत पर बाहर शख्स के साथ हमारी तस्वीर है.  विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ही नीरव मोदी और मेहुल चोकसे का पासपोर्ट चार सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया था. साथ ही नीरव मोदी को इस बात का जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया कि आखिर उसके पासपोर्ट को क्यों न रद्द किया जाए? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अगर नीरव मोदी एक हफ्ते में जवाब नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि वो ऐसा करने में विफल रहे.

Breaking News

More like this
Related

Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की पोलू, Dhruv Rathee को भी लिया आड़े हाथो | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/T0bhnHC8rL0 Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की...

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...