किचन में ‘थूक कांड’: लखन-नीतू के घर में गंदा खेल | सावधान! आपका कुक खाने में क्या मिला रहा है? | Sach Ki Raftar
क्या आप जानते हैं कि जिस खाने को आप बड़े चाव से खा रहे हैं, उसमें कोई अपनी ‘गंदगी’ मिला रहा हो सकता है? जी हां, मशहूर यूट्यूबर लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट के घर से एक ऐसा सच सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी और शायद आज आप अपने घर के खाने की थाली को भी शक की नजर से देखने लगें!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। लखन अर्जुन रावत का आरोप है कि उनका कुक, जिस पर उन्होंने सालों भरोसा किया, उनके बर्तनों और सिंक में थूक रहा था।
सीसीटीवी (CCTV) की फुटेज में जो दिखा, उसने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए। नीतू बिष्ट का कहना है कि पिछले 5 महीनों से घर के लोग लगातार बीमार पड़ रहे थे, पर किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बीमारी का जड़ किचन में छिपा यह ‘थूक कांड’ होगा! नीतू का दावा और भी डरावना है। वो कहती हैं कि कुक सिर्फ बर्तनों पर ही नहीं, बल्कि खाना बनाते समय भी यही घिनौनी हरकत कर रहा था। जरा सोचिए, जिस रोटी और सब्जी को परिवार ने प्रसाद समझकर खाया, उसमें कुक का थूक मिला हो सकता है।
नीतू ने बताया कि उसे कई बार गुटखा छोड़ने और मास्क पहनने को कहा गया, लेकिन उसने हर बार नियमों की धज्जियां उड़ाईं। वीडियो में परिवार का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। कुक को रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसे बुरी तरह फटकारा गया। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि विश्वासघात है। लेकिन रुकिए! इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी है जो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। जहां एक तरफ लोग कुक की हरकत को इंसानियत के खिलाफ बता रहे हैं,
वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सब सिर्फ ‘व्यूज और कंटेंट’ का खेल है। कुछ लोग पूछ रहे हैं- क्या वाकई सिंक में थूकने से पूरा परिवार महीनों बीमार रह सकता है? क्या एक गरीब कुक की जिंदगी को सोशल मीडिया पर नीलाम करना सही था? क्या इसे कानूनी तरीके से नहीं सुलझाया जा सकता था? क्या लखन और नीतू का गुस्सा जायज है? या फिर किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे डिजिटल चौराहे पर फांसी दी जा रही है? यह सवाल हम आप पर छोड़ते हैं।
आपकी क्या राय है? क्या आपने भी कभी अपने घर में काम करने वालों पर ऐसा शक किया है? क्या सीसीटीवी लगाना अब हर घर की मजबूरी बन गया है? कमेंट्स में अपनी राय जरूर बताएं और ऐसे ही सनसनीखेज खुलासों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें!
#lakhanArjunRawat #nitubisht #viralvideo #youtuber #socialmedia #vanshikajarwal #sachkiraftar
