केजरीवाल ने किया पिंक लाइन का उद्घाटन

केजरीवाल ने किया पिंक लाइन का उद्घाटन

साउथ कैंपस से लाजपत नगर के बीच दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन मेट्रो विस्तार का संचालन आज से शुरू हो गया. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो भवन से हरी झंडी दिखा कर इस मेट्रो रूट की शुरूआत की.
इस पिंक लाइन में दो इंटरचेंज समेत कुल छह मेट्रो स्टेशन हैं. आइएनए (येलो लाइन) और लाजपत नगर (वायलट लाइन) मेट्रो के लिए इंटरचेंज का काम करेंगे. इस रूट पर सर विश्वेश्वरैया मोती बाग, भीखाजी कामा प्लेस, सरोजिनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर नए मेट्रो स्टेशन हैं. दिल्ली मेट्रो के इस विस्तार की कुल लंबाई 9 किमी है.
पिंक लाइन के संचालन के साथ देश भर में मेट्रो के नेटवर्क ने 500 किलोमीटर का विस्तार पूरा कर लिया गया है. वहीं दिल्ली मेट्रो का विस्तार तकरीबन 300 किलोमीटर पहुच गया.
इस अवसर पर मोती बाग मेट्रो स्टेशन का नाम कर्नाटक के प्रसिद्ध स्कॉलर सर विश्वेश्वरय्या के नाम पर का नाम रखा गया है.

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की पोलू, Dhruv Rathee को भी लिया आड़े हाथो | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/T0bhnHC8rL0 Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की...

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...