क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री के बारे में

क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री के बारे में

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने वडराड स्थित सब्‍जी उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र का दौरा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने आज गुजरात के साबरकंथा जिले में वडराड स्थित सब्‍जी उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र का दौरा किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू को इस केन्‍द्र की विभिन्‍न उपलब्धियों से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने वीडियो लिंक के जरिए कच्‍छ जिले के कुकामा स्थित खजूर उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र का भी उद्घाटन किया। उन्‍होंने कच्‍छ जिले के किसानों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि इजराइल ने पूरी दुनिया को वह मार्ग दिखाया है कि आखिरकार कृषि क्षेत्र की प्रधानता वाले किसी देश में आमूलचूल बदलाव कैसे लाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल करना अत्‍यंत आवश्‍यक है। उन्‍होंने यह बात भी रेखांकित की कि भारत वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की दिशा में किस तरह से अभिनव कदम उठा रहा है। उन्‍होंने कहा कि सिंचाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी के अभिनव तौर-तरीकों पर ध्यान देना अत्‍यंत आवश्‍यक है।

Breaking News

More like this
Related

भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ का महाघोटाला | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/S_w9nQ32kZE भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और...

इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान लो | राधेश्वरी रजनी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/2Pwf5H_9bOA इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान...

हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार | Neem Karoli Baba | Box Office Hit | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/UJAp7BL4KgE हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार...

जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश में भयनकर बवाल मच गया | Sach ki Raftar

https://youtu.be/mt_hDzmXyN8 जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश...