VIP के लिए एम्बुलेंस को भी रोक दिया
ये नजारा भारत की राजधानी और राजनीती के गड दिल्ली का है जहा किसी VIP के लिए रास्ता बंद करना एक आम बात है दिल्ली में यह नजारा रोज देखा जा सकता है, परंतु किसी VIP के लिए एम्बुलेंस को भी रोक दिया जाये ऐसी घटना पहली बार सामने आई है। एम्बुलेंस में एक छोटा बच्चा था जिसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तभी कुछ ट्रैफिक पुलिस वालो ने रास्ता बंद कर दिया पूछने पर बताया गया की VIP मूवमेंट है, तभी वहा मौजूद कुछ लोगो ने पुलिस वालो से कहा की एम्बुलेंस को जाने दिया जाये परन्तु पुलिस वालो के कान पर जु तक न रेंगी और काफी कहा सुनी के बाद वह मौजूद लोगो ने जबरन रास्ता खोला और एम्बुलेंस को जाने दिया।
क्या किसी VIP से बढ़कर है एक मासूम की जिंदगी ?
