क्या है पीएम मोदी का ‘रहस्यमयी ब्लैक बॉक्स’ | SKR News|

क्या है पीएम मोदी का ‘रहस्यमयी ब्लैक बॉक्स’ | SKR News|

ट्विटर पर लोग एक ‘रहस्यमयी ब्लैक बॉक्स’ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. यह बॉक्स पीएम मोदी के काफिले से जुड़ा है. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक रैली के दौरान पीएम मोदी के हेलीकाप्टर से उतारा गया ब्लैक बॉक्स विवाद की वजह बन गया है. कांग्रेस इसे लेकर आक्रमक हो गई है और उसने इसकी जांच की मांग की है. दिनेश गुंडू राव कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने 13 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर 15 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,
चित्रदुर्ग में कल (12 अप्रैल) को पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से एक रहस्यमयी बॉक्स उतरा. इसे एक प्राइवेट इनोवा में रखा गया. गाड़ी तुरंत इस बॉक्स को लेकर कहीं चली गई. इलेक्शन कमिशन को जांच करनी चाहिए कि इस बॉक्स में क्या था और जिस गाड़ी में रखा गया वह गाड़ी किसकी थी.
बीजेपी की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन चित्रदुर्ग के एसपी डॉक्टर अरुण के ने बताया कि- जैसा कि हमें सिक्युरिटी एजेंसियों से सूचना मिली है, बॉक्स पीएम के सिक्युरिटी का हिस्सा था. इस बॉक्स को जिस गाड़ी में रखा गया वह पीएम के काफिले की थी.
#BlackBox
#PMModi
#Election2019
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले ही बना लिया था ? | Jihad | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach...

https://youtu.be/KgHOZTYf5pY क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले...

मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार दिया तरुण को | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/uPPC6niF17A मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार...

आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi Memes के ‘डायमंड’ बन गए! Congress | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/jas48EjpjfU आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi...