क्रिकेट खेल रहे थे या ‘पकड़म-पकड़ाई’? देखिये पाकिस्तान की कॉमेडी फील्डिंग | India vs Pakistan | Sach Ki Raftar

क्रिकेट खेल रहे थे या ‘पकड़म-पकड़ाई’? देखिये पाकिस्तान की कॉमेडी फील्डिंग | India vs Pakistan | Sach Ki Raftar

कल जो मैदान पर हुआ, उसे क्रिकेट कहना तो खेल की तौहीन होगी। कल तो भारत के शेरों ने पाकिस्तान के ‘भीगी बिल्लियों’ का वो हाल किया है कि उनके घर वाले भी उन्हें पहचानने से इनकार कर रहे हैं। बड़ी-बड़ी बातें, वड़ा पाव खाते! आए थे सूरमा बनकर, और गए हैं चूरमा बनकर!”  कल जब टॉस हुआ, तो पाकिस्तानी कप्तान के चेहरे का रंग ऐसा था जैसे अचानक बिजली का बिल आ गया हो। फील्डिंग करने उतरे तो ऐसा लग रहा था जैसे पैरों में बेड़ियाँ बंधी हों। अरे भाई, जो मैदान में ढंग से खड़े तक नहीं हो सकते, उनको कश्मीर चाहिए!

मैच शुरू हुआ और हमारे हिटमैन रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर जो पुल शॉट मारा, पाकिस्तान का बॉलर बाउंड्री तक गेंद ढूंढने नहीं, बल्कि अपनी इज़्ज़त ढूंढने गया था। फिर आए किंग कोहली। भाई साहब, उन्होंने तो ऐसे कवर ड्राइव मारे कि पाकिस्तानी फील्डर ज़मीन पर ऐसे लेट रहे थे जैसे नागिन डांस की प्रैक्टिस कर रहे हों। एक ओवर में तीन छक्के! बॉल स्टेडियम के बाहर और पाकिस्तानियों का कॉन्फिडेंस पाताल के अंदर। जिनकी पूरी टीम का स्कोर हमारे एक खिलाड़ी के बराबर नहीं होता, उनको कश्मीर चाहिए! अब बात करते हैं उनकी वर्ल्ड क्लास फील्डिंग की। अरे भाई, ये क्रिकेट खेल रहे थे या ‘पकड़म-पकड़ाई’? गेंद हाथ में आती, फिर फिसल जाती।

एक कैच के लिए दो खिलाड़ी आपस में ऐसे भिड़ गए जैसे कराची में आटे की बोरी के लिए लड़ रहे हों। इनकी फील्डिंग देखकर तो गधा भी अपनी किस्मत पर नाज़ करे।  जिनके हाथों में गेंद नहीं रुकती, जिनके देश में सरकार नहीं टिकती, और जहाँ हर दो-तीन साल में तख्तापलट हो जाता है, उनको कश्मीर चाहिए!

जब पाकिस्तान की बैटिंग आई, तो लगा शायद कुछ मुकाबला होगा। लेकिन बुमराह की पहली ही यॉर्कर पर रिज़वान भाई ऐसे उछले जैसे नीचे से किसी ने पटाखा छोड़ दिया हो। बाबर आज़म साहब क्रीज पर ऐसे सेट हो रहे थे जैसे अपनी अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस की स्क्रिप्ट लिख रहे हों। 

दो रन बनाए और भाई साहब क्लीन बोल्ड! पवेलियन ऐसे भागे जैसे पीछे से भारतीय सेना आ रही हो। अरे, जो बुमराह की एक गेंद नहीं झेल सकते, उनको कश्मीर चाहिए!

हैरानी की बात तो देखो! जिस देश का कंट्रोल उनकी अपनी सेना पर नहीं है, जहाँ जनरल तय करते हैं कि आज नाश्ते में क्या बनेगा, वो भारत को आँख दिखा रहे थे। मैदान पर हारते ही इनके चेहरे ऐसे लटक गए जैसे किसी ने इनकी उधार की ज़िंदगी छीन ली हो।  जो खुद की सरहद नहीं संभाल सकते, जहाँ हर हफ्ते तख्तापलट का डर रहता है, उनको कश्मीर चाहिए!

मैच खत्म हुआ और स्कोरबोर्ड चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था— ‘बेटा, बाप से पंगा नहीं लेते।’ भारत ने इन्हें इतनी बुरी तरह धोया है कि अब ये अगले चार साल तक केवल टीवी तोड़ने का काम करेंगे। शर्म तो इन्हें आती नहीं, फिर भी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कल की हार सिर्फ हार नहीं थी, पाकिस्तान की औकात का आईना था। जो दुनिया के सामने कटोरा लेकर खड़े रहते हैं, और इनको ……      “तो दोस्तों, कैसा लगा पाकिस्तान का ये ज़लील होने वाला सफर? कमेंट्स में अपनी राय ज़रूर दें और इस वीडियो को इतना शेयर करें कि सीमा पार बैठे उनके ‘आकाओं’ तक इसकी गूँज पहुँच जाए! जय हिन्द!”

#India #pakistan #T20 #cricket #cricketer #match #funny #comedy #ICC #BCCI #vanshikajarwal #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो दिया दीदी को | BJP | Bangal Election | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5deALxYffJo ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो...

आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी आज का दिन | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/3QwVaEzQ76A?feature=share आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी...

लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ”कौन सा सूखा नशा करते हो”? | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/ctEKRMAxZfk?feature=share लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ''कौन सा...