गेस्ट हाऊस में युवक-युवतियां रंगरलियां मनाते पकड़े

गेस्ट हाऊस में युवक-युवतियां रंगरलियां मनाते पकड़े

गेस्ट हाऊस पर एसपी स्पेशल टीम की रेड
4 युवक व 6 युवतियां काबू
मामले को रफा-दफा करने में जुटी पुलिस
पकडऩे के 3 घंटे तक दर्ज नहीं किया केस
जांच की बातकर मामले से पल्ला झाड़ रही है पुलिस
शहर के होटलों में लंबे समय से चल जिस्मफरोशी का धंधा
अब इसे पुलिस की मिलीभगत कहें या फिर कुछ और रेवाड़ी के होटलों में जिस्मफारोसी का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। मगर आज आखिरकार पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूट ही गई और एसपी की स्पेशल टीम ने शहर के सरकुलर रोड स्थित एक गैस्ट हाऊस में रेड कर मौके से 4 युवक व 6 युवतियों को रंगरलियां मनाते काबू कर लिया। पकड़े गए जोड़ों को छुड़वाने के लिए थाने में सिफारिश करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया और मामले की जांच करने आए पुलिस अधिकारी भी इसे रफा-दफा करते दिखाई दिए।
तस्वीरों में दिखाई दे रहे ये वही युवक-युवतियां हैं, जिन्हें पुलिस ने गेस्ट हाऊस से काबू किया है। एसपी की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि संतोष गेस्ट हाऊस में कुछ युवक व युवतियां रंगरलियां मना रहे हैं। इस पर टीम ने मौके पर जाकर रेड की और सभी को काबू कर लिया और उन्हें थाने ले आई।
इस मामले में हैरानी उस वक्त हुई, जब पकड़े गए जोड़ों की गैस्ट हाऊस के रजिस्टर में कोई एंट्री ही नहीं मिली। वहीं बाद में करीब 3 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया।
अब पुलिस पकड़े गए जोड़ों को मामा-बुआ का रिश्ता बताते हुए जांच की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ रही है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली भी कहीं ना कहीं संदेह के घेरे में दिखाई पड़ती है कि जब कुछ गलत कर ही नहीं रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार क्यो किया गया।
अब देखना होगा कि क्या पुलिस पकड़े गए सभी युवक युवतियों पर केस दर्ज करती है या उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...