घबराए PM मोदी

पंजाब-गोवा में AAP को मिल रहे जनसमर्थन से घबराए PM मोदी

प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के ड्रग सौदागर बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच इतनी पक्की दोस्ती है कि पीएम मोदी खुद ड्रग के इस सौदागर मजीठिया की फ्रिक  करते है और जिसका ताज़ा सुबूत यह है कि जैसे ही 17 जनवरी के दिन पंजाब में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने ड्रग के सौदागर मजीठिया को जेल भेजने की तारीख़ 15 अप्रैल तय की ठीक उससे अगले ही दिन यानि 18 जनवरी को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ CBI केस कर दिए जाते हैं। आम आदमी पार्टी को पंजाब और गोवा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है और दोनो ही राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है लिहाज़ा पूरी भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस कॉंफ्रेस में बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के ड्रग सौदागर बिक्रम सिंह मजीठिया के इतने घनिष्ठ सम्बंध हैं कि अगर मजीठिया पर कोई आंच आ रही है तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खुद उसके बचाव में आ रहे हैं। उधर पंजाब में 17 जनवरी के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही बिक्रम सिंह मजीठिया जेल भेजने की 15 अप्रैल की तारीख़ का एलान किया वैसे ही दिल्ली में बैठे मोदी जी को तकलीफ़ हुई और उन्होंने अपने तोता-मैना यानि CBI को आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे छोड़ दिया। सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज़ कर हमेशा की तरह बेबुनियाद और फ़र्ज़ी मुकदमे दर्ज़ कर दिए। ड्रग के सौदागर मजीठिया के सम्बंध मोदी सरकार के वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली के साथ भी गहरे हैं क्योंकि मजीठिया ने ही अरुण जेटली को अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़वाया था। पंजाब में फैले ड्रग्स के कारोबार के सरगना को बचाने के लिए अब मोदी जी खुद सक्रिय हो गए हैं। पंजाब में अकाली सरकार कुछ ड्रग पैडलर को क्लीन चिट दे कर बिक्रम सिंह मजीठिया को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन आम आदमी पार्टी की पंजाब में बनने जा रही सरकार उसे जेल ज़रूर भेज कर रहेगी। मजीठिया भी जेल जाएगा और बादलों को भी जेल भेजा जाएगा।‘

‘जिस प्रकार से हमेशा की तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘आप’ नेताओं के ख़िलाफ़ पुलिस से लेकर सीबीआई तक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम उन्हें ये बताना चाहेंगे कि आम आदमी पार्टी उनकी इन गीदड़ -भभकियों से डरने वाली नहीं है। पंजाब और गोवा में आम आदमी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है और आम आदमी पार्टी को मिल रही इस इस जीत से मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की रातों की नींद हराम हो गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की रैलियों में रात के साढ़े नौ और दस बजे 4 डिग्री तापमान की कड़कड़ाती ठंड में भारी जनसैलाब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को सुनने के लिए आ रहा है और उसकी तस्वीरें अकालियों समेत मोदी जी को भी परेशान कर रही हैं। और इसी का नतीजा है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के ख़िलाफ़ बेबुनियाद और फ़र्ज़ी मुकदमे बनाकर CBI को पीछे लगा दिया गया है। आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में सरकार बनाने जा रही है और दोनो ही राज्यों में हम उन सभी दोषी लोगों को जेल भेजेंगे जिन्होंने सरकारी पैसे की लूट मचाई है।‘ PR/AAP/Delhi/19Jan

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...