
घाटकोपर में पुलिस की बड़ी छापेमारी: होंडा और बजाज के ₹4.82 लाख के नकली स्पेयर पार्ट्स जब्त, एक गिरफ्तार
विशेष संवाददाता, मुंबई: मुंबई पुलिस और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की सुरक्षा करने वाली संस्था ‘EIPR इंडिया प्रा. लि.’ की संयुक्त टीम ने असल्फा, घाटकोपर (पश्चिम) स्थित ‘श्रीजी ऑटोमोबाइल्स’ पर छापेमारी कर वाहन चालकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल ब्रांड होंडा (Honda) और बजाज (Bajaj) के नाम पर बेचे जा रहे ₹4,82,974 मूल्य के नकली स्पेयर पार्ट्स का जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से 23 वर्षीय आरोपी श्रवण वक्ताभाई प्रजापति को गिरफ्तार किया है।

EIPR के प्रतिनिधि की शिकायत और पुलिस उपायुक्त (जोन 2) के निर्देश पर घाटकोपर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक बालाजी सोपानराव रासवे की टीम ने पंचां की मौजूदगी में छापेमारी की। आरोपी श्रवण प्रजापति ने शुरुआती पूछताछ में माल होने से इनकार किया, लेकिन जब दो अलग-अलग गोदामों की तलाशी ली गई तो वहां बोरी और कार्टन में रखे भारी मात्रा में नकली पार्ट्स मिल। । जिसके बाद पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 51 एवं 63 के तहत FIR संख्या: 0998/2026 दर्ज कर सरे नकली उत्पादों क जप्त कर लिया। 1 आरोपी यह घटिया माल असली बताकर मार्केट में सप्लाई करता था। घाटकोपर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है कि इस नकली नेटवर्क की सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई है।

