चुपचाप देश का सोना बेच रहा है RBI? मोदी ने देश को कंगाल कर दिया ? सच्चाई देख लो | Sach Ki Raftar
एक तरफ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है, और दूसरी तरफ विदेशी एजेंसियों के कंधों पर बंदूक रखकर अपने ही देश की पीठ में छुरा घोंपने वाला विपक्ष और उनका ‘चाटुकार पत्रकार गैंग’ पूरी तरह एक्टिव हो गया है। ताजा मामला ब्लूमबर्ग की एक मनगढ़ंत रिपोर्ट से जुड़ा है, जिसे देश के भीतर बैठे कुछ खास मीडिया घरानों, सोशल मीडिया के स्वघोषित पत्रकारों और विपक्षी नेताओं ने ऐसे लपका, जैसे उन्हें भारत की साख पर हमला करने का कोई नया हथियार मिल गया हो।
2 जून 2026 को ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के एक विश्लेषक ने बिना किसी पुख्ता दस्तावेज के, सिर्फ कागजी गणित और ‘अंदाजे’ के दम पर एक सनसनीखेज दावा कर दिया। दावा यह कि भारत आर्थिक संकट से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चुपचाप 1 लाख करोड़ रुपये (12 अरब डॉलर) का देश का सोना बेच दिया है। जिसके बाद देश के तथाकथित अपनेआप को पत्रकार कहने वाले लोगो की लाटरी लग गई और उठाया कैमरा और शुरू हो गए की देश संकट में है, बीजेपी देश का सोना बेच रही है,
देश में आर्थिक तंगी आने वाली है और दुनिया भर का ड्रामा शुरू हो गया। एक जिम्मेदार विपक्ष और निष्पक्ष मीडिया का काम होता है कि वह देश की संप्रभु संस्थाओं से इस पर सफाई मांगे। लेकिन, एजेंडा चलाने वाले इस इकोसिस्टम को तो बस एक मौका चाहिए था। खबर आते ही टीवी स्क्रीन से लेकर सोशल मीडिया के हैंडल्स पर छाती पीटना शुरू कर दिया गया। हेडलाइंस और ट्वीट्स की बाढ़ आ गई— “क्या देश कंगाल हो रहा है?”, “चुपचाप बेचा जा रहा है देश का सोना!”।
इस पूरे नैरेटिव के पीछे विपक्ष और उनके वफादार पत्रकारों का एक ही मकसद है— देश में ‘आर्थिक तंगी’ का झूठा माहौल पैदा करना और देश की मौजूदा सरकार को गिरना । ये लोग लगातार चिल्ला रहे हैं कि देश भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लेकिन सवाल यह है कि यह तथाकथित तंगी सिर्फ इनके स्टूडियो और सोशल मीडिया टाइमलाइन पर ही क्यों दिखती है? जमीनी हकीकत तो कुछ और ही बयां करती है: देश का आम नागरिक रिकॉर्ड खरीदारी कर रहा है।
बाजारों में रौनक है, त्योहारों और शादियों के सीजन में अरबों का व्यापार हो रहा है। गाड़ियों से लेकर मकानों की बिक्री के आंकड़े हर महीने नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। देश का इंफ्रास्ट्रक्चर— नए हाईवे, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट्स— तेजी से बन रहे हैं तो सवाल ये है इन चाटुकारो से की तंगी है कहा ये अपनी तंगी को देश की तंगी तो नहीं समझ रहे कही। अगर देश में वाकई कोई आर्थिक तंगी होती, तो क्या देश का आम आदमी और व्यापार इस तरह फल-फूल रहे होते? बिल्कुल नहीं!
लेकिन इस चाटुकार ब्रिगेड को देश की तरक्की से ज्यादा, देश की बदनामी में मजा आता है। हैरानी की बात यह है कि जब भारत सरकार के PIB (Press Information Bureau) Fact Check और वित्त मंत्रालय ने सामने आकर इस खबर की धज्जियां उड़ाईं, तब भी इस प्रोपेगैंडा गैंग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। यह गैंग देश के आधिकारिक आंकड़ों को मानने को ही तैयार नहीं है। रिज़र्व बैंक (RBI) चीख-चीख कर कह रहा है कि देश का स्वर्ण भंडार 879.58 मीट्रिक टन से बढ़कर 880.52 मीट्रिक टन हो गया है,
यानी सोना बेचा नहीं बल्कि खरीदा गया है! लेकिन इस इकोसिस्टम को देश की केंद्रीय बैंक से ज्यादा भरोसा विदेशी रेटिंग और एजेंसियों के ‘अंदाजों’ पर है, क्योंकि उससे इनका राजनीतिक एजेंडा सधता है। यह पहली बार नहीं है जब देश के भीतर बैठे कुछ तत्व विदेशी रिपोर्ट्स को ढाल बनाकर भारत की आर्थिक साख पर हमला कर रहे हैं। इस पूरी आक्रामक कहानी के पीछे का कड़वा सच यही है की इनके विदेशी आकाओं की थ्योरी को सच मानना और देश में भय का माहौल बनाना।
देश की सरकार और RBI का डेटा सार्वजनिक है, ये उस डाटा को नहींदेखेंगे , ये मंत्रालय की प्रेस रिलीज़ भी नहीं देखेंगे लेकिन चाटुकार मीडिया और विपक्ष के लिए ब्लूमबर्ग की मनगढ़ंत झूटी थ्योरी ही ‘परम सत्य’ बन जाती है। ये सब झूट सिर्फ इसलिए फैलाया जा रहा है ताकि आम जनता के बीच यह डर का माहौल बन जाये की देश की अर्थव्यवस्था डूब रही है, ये लोग चाहते है की विदेशी निवेशक भारत से पैर खींच लें और देश की ग्रोथ रुक जाए।
जब सरकार ने साफ कर दिया कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 13.92% से बढ़कर 16.85% हो गया है, तो इस पूरे गैंग को सांप सूंघ गया है।
अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए और अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए देश को बदनाम करने की यह साजिश एक बार फिर बेनकाब हो गई है। आरबीआई का ₹1 का भी सोना नहीं बिका है, बल्कि देश का खजाना और जमीनी अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत है।
लेकिन सवाल उन नेताओं और पत्रकारों पर हमेशा रहेगा जो टीआरपी और एजेंडे के लिए देश की साख को दांव पर लगाने से भी बाज नहीं आते। सच सामने है, और इस बार भी ‘फेक न्यूज़’ की दुकान पर ताला लग चुका है!
#RBI #Gold #PMModi #DharmveerJarwal #SachKiRaftar
