छठ पूजा की धूम दिल्ली में
नई दिल्ली २६ अक्टूबर 2017 को छठ पूजा का त्यौहार दिल्ली के बिन्दा पुर क्षेत्र में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। छठ पूजा के अवसर पर लाखो की संख्या में लोग मौजूद रहे। दिल्ली सरकार की तरफ से भी छठ पूजा में अच्छा इंतजाम दिखा घाटों की साफ सफाई से लेकर पूजा में सुरक्षा के इंतजाम तक की व्यवस्था की गए थी। वही सभी पार्टियों के नेताओ ने भी बढ़ चढ़ कर छठ पूजा में हिसा लिया। इसी बीच हमारे संवाददाता जितेश अनेजा ने वहा मौजूद आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्यान बिन्दा पुर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के देशराज राघव , भारतीय जनता पार्टी की निगम पार्षद आभा चौहान, मधु विहार के पूर्व निगम पार्षद पवन राठी व् इंडियन युथ पावर के अध्यक्ष राकेश कुमार ने घाटों पर जा कर पूजा अर्चना की व् लोगो का हौसला बढ़ाया।
छठ पूजा की धूम दिल्ली में
Breaking News