जहां बैलेट पेपर वहां भाजपा ढेर : आम आदमी पार्टी

जहां बैलेट पेपर वहां भाजपा ढेर : आम आदमी पार्टी

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव लड़े जिसमें उत्तर प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी का ज़बरदस्त स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव पहली बार लड़ी थी और पार्टी को वहां 2 नगर पंचायत अध्यक्ष और 44 पार्षद और सभासद जीतकर आए हैं।

दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रैस कॉंफ्रेंस करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह् ने कहा कि ‘जिस तरह निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता ने प्यार दिया है और अपना वोट देकर समर्थन किया है उसके लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करती है और आभार व्यक्त करती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने साथ ही कहा कि ‘आम आदमी पार्टी ने ज़मीन पर परम्परागत राजनीति को कोने में रखकर बिना धनबल और बाहुबल के चुनाव लड़ा, हमने अपनी पार्टी की दिल्ली की सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को उत्तर प्रदेश की जनता को बताया जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने सकारात्मक तरीक़े से लिया और हमें समर्थन दिया।

लेकिन मीडिया ख़बरों को इस प्रकार दिखा रही है कि जैसे उत्तर प्रदेश की जनता ने गोरखपुर में बच्चों की मौत को भुलाकर योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में ही बहुमत के साथ जीती है क्योंकि वहां ईवीएम के साथ चुनाव हुए थे। आम आदमी पार्टी बार-बार यह कहती आई है कि जब तक ईवीएम से चुनाव होंगे तब तक भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी जीतते रहेंगे। यूपी में भी यही हुआ है, क्योंकि नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में जहां बैलट पेपर से वोट डाले गए वहां बीजेपी को बेहद कम सीटे मिली हैं और इससे साफ़ हो जाता है कि ईवीएम में गड़बड़ की गई है।

आम आदमी पार्टी शुरु से ही ईवीएम का मुद्दा उठाती रही है क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और आम आदमी पार्टी भविष्य में भी इस लड़ाई को लड़ती रहेगी, हमने पहले भी चुनाव आयोग को ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है और अब फिर से चुनाव आयोग को इसकी शिकायत करेंगे।

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...