दलित समाज के लिए आप विधायकों का प्रदर्शन

दलित समाज के लिए आप विधायकों का प्रदर्शन

विधानसभा में सिरसा ने किया था दलित समाज के लिए अपमानजनक शब्दों को इस्तेमाल

मंगवार को दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन से बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दलित समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जो बेहद निंदनीय है। मनजिंदर सिरसा के द्वारा दलितों का अपमान करने वाली भाषा के ख़िलाफ़ बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के राजौरी गार्डन स्थित उनके आवास पर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि जबतक सिरसा अपनी अपमानजनक भाषा के लिए माफ़ी नहीं मांगते तब तक सदन के अंदर उनके बोलने का सभी सदस्य मिलकर विरोध करेंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला, जरनैल सिंह, गिरीश सोनी, विजेंद्र गर्ग और जगदीप सिंह के साथ पार्टी के दूसरे कई विधायक इस प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के विधायक और मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘दिल्ली विधानसभा में बार बार टोकने के बावजूद मनजिंदर सिरसा ने दलितों के लिए बेहद अपमानजनक और घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया और वो ऐसा लगातार करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर भी सिरसा ने अपने शब्द वापस नहीं लिए और ना ही सदन में माफ़ी मांगी। सभी विधायकों ने एकजुट होकर उनकी निंदा भी की।

 

Breaking News

More like this
Related

सतलुज’ फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों छुपाया जा रहा है | Ravneet Singh Bittu | Diljeet Dosanjh | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RFHJBKJmVRc सतलुज' फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों...

चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये है सिर्फ चुनावी Hindu | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cdPufDm9k50 चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये...

System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या क्या होगा ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/N1gYAoaVDCw System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या...

हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या है ललिता गौतम हत्याकांड | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/9pskrSuKyYA हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या...