दिल्ली की बिजली सबसे सस्ती

दिल्ली की बिजली सबसे सस्ती

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार देश में सबसे सस्ती बिजली देती है और लगातार पांचवें  साल बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए, बल्कि देश में पहली बार दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ने की बजाए कम हुए हैं और सिर्फ़ दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा किया है।

प्रैस कॉंफ्रेंस में बोलते हुए पार्ट के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ‘दिल्ली में पहले 1 से लेकर 200 यूनिट तक जहां 4 रुपए प्रति यूनिट रेट था वहां अब 1 रुपए प्रति यूनिट दाम कम हो गए हैं और दाम 3 रुपए प्रति यूनिट हो गए हैं, 200 यूनिट से लेकर 400 यूनिट तक दाम पहले 5.95 रुपए थे जो अब 1 रुपए 45 पैसे प्रति यूनिट कम होकर 4.50 रुपए हो गए हैं। पहले स्लैब में सब्सिडी पार्ट पहले 1-200 यूनिट तक 2 रुपए मिलता था वो बदस्तूर जारी रहेगा और यहां बिजली प्रति यूनिट सिर्फ़ 1 रुपए के दाम पर ही लोगों को मिलेगी तो वहीं 200-400 यूनिट तक जहां पहले 3 रुपए सब्सिडी का हिस्सा रहता था वो भी ऐसे ही जारी रहेगा और यहां प्रति यूनिट के दाम 1 रुपए 50 पैसे होंगे। इस हिसाब से अब सब्सिडी का प्रतिशत 50 से ज्यादा हो गया है क्योंकि सब्सिडी का बजट पहले से ही तय है।‘

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि देश के दूसरे कई राज्यों में बिजली बहुत मंहगी मिलती हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बिजली के दाम दिल्ली के मुकाबले कई गुना ज्यादा हैं। आपने देखा कि कई जगह पर चुनाव हो जाने के बाद बिजली के दाम बढ़ाए गए। पंजाब में कांग्रेस सरकार ने ऐसा किया और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने ऐसा किया। लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी की ही सरकार ऐसी है जो बिजली के दाम बढ़ाने की बजाए घटाती है क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता की सरकार है और जनता के लिए ही काम करती है।

Breaking News

More like this
Related

Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की पोलू, Dhruv Rathee को भी लिया आड़े हाथो | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/T0bhnHC8rL0 Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की...

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...