दिल्ली के होटल में अग्नि ने आगोश में लीं 17 जान।

Fire breaks out at Hotel Arpit Palace in Delhi’s । दिल्ली के होटल में अग्नि ने आगोश में लीं 17 जान।

राजधानी दिल्ली के करोलबाग में स्थित होटल अर्पित पैलेस अग्निकांड के बाद मंगलवार सुबह श्मशान बन गया. शॉर्ट सर्किट की वजह से फैली आग ने होटल में ऐसा तांडव मचाया कि 17 लोगों की मौत हो गई. मंगलवार तड़के जब लोग होटल में सो ही रहे थे तो शॉर्ट सर्किट से आग लगी और फैलती चली गई. शुरुआत में तो आग दूसरे फ्लोर पर थी, लेकिन उसके बाद तीसरे और चौथे फ्लोर पर भी आग फैली.
दिल्ली के होटल अर्पित पैलेस आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन अधिकारी की मानें तो होटल में अधिकतर काम लकड़ी से हुआ था. यही कारण रहा कि आग फैलती चली गई और पूरा होटल धुएं के गुबार से भर गया. अधिकारी के मुताबिक, ना सिर्फ फ्लोर की गैलरी बल्कि सीढ़ियों के पास भी लकड़ी का कवर लगा हुआ था.
फायर विभाग की ओर से होटल में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. फिलहाल राहत एवं बचाव का काम जारी है. आग की खबर मिलते ही 30 दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. बाहर निकलने वाले कॉरीडोर में वुडेन फ्लोरिंग थी जिसकी वजह से लोग बाहर निकलने में असफल रहे.
तकरीबन 35 लोगों को अब तक रेस्क्यू कराया गया है, सर्च ऑपरेशन जारी है. आग के चलते मची अफरातफरी के चलते तीन लोगों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. घायलों को लेडी हार्डिंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. होटल में ऊपर से नीचे आने के लिए दो रास्ते हैं. एक रास्ता इमरजेंसी एग्जिट और एक सामान्य रास्ता है. अचानक आग लगने के बाद लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई. इसी अफरातफरी के चलते घायलों की संख्या बढ़ गई.
#HotelArpitPalace
#KarolBagh

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ का महाघोटाला | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/S_w9nQ32kZE भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और...

इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान लो | राधेश्वरी रजनी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/2Pwf5H_9bOA इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान...

हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार | Neem Karoli Baba | Box Office Hit | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/UJAp7BL4KgE हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार...

जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश में भयनकर बवाल मच गया | Sach ki Raftar

https://youtu.be/mt_hDzmXyN8 जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश...