दुश्मन मुल्क से ही क्यों प्यार है Shah Rukh Khan को ? | IPL Cricket Match | KKR | Sach Ki Raftar

दुश्मन मुल्क से ही क्यों प्यार है Shah Rukh Khan को ? | IPL Cricket Match | KKR | Sach Ki Raftar

आज देश के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा है। एक तरफ हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हमारे भाई-बहनों की हत्या हो रही है। लेकिन वही दूसरी तरफ, बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान अपनी IPL टीम KKR के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदने में मसरूफ हैं। इस विषय पर प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी ने कड़ी भर्त्सना की है। आज हम बात करेंगे कि क्यों शाहरुख के फैसले हमेशा विवादों में रहते हैं और क्या उन्हें देशहित से ज्यादा व्यापार प्यारा है?

देवकीनंदन ठाकुर जी ने साफ कहा है कि जब हमारे धर्म के लोगों पर संकट हो, तो व्यापार से पहले ‘राष्ट्रधर्म’ आना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या पैसा और खेल इतना बड़ा हो गया है कि हम अपने लोगों का खून भूल जाएं?  क्या एक सेलिब्रिटी की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वह उन देशों का बहिष्कार करे जहां अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है?

दोस्तों, ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान पर देश-हित के विरोध में खड़े होने के आरोप लगे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे किस्सों पर जो उनकी मंशा पर सवाल उठाते हैं:

जब पूरा भारत कोरोना की आग में झुलस रहा था, तब ऐसी खबरें आई थीं कि शाहरुख ने पाकिस्तान के लिए डोनेशन दिया। लोगों का गुस्सा इस बात पर था कि अपने देशवासियों से पहले उन्हें पड़ोसी दुसमन देश की चिंता क्यों सता रही थी?

‘बास्टर्ड ऑफ बॉलीवुड’ विवाद: शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो अक्सर चर्चा में रहता है जिसमें उन्होंने बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। ‘मां की गाली’ देकर उन्होंने न केवल मर्यादा लांघी, बल्कि देश की महिलाओं का भी अपमान किया। क्या एक ‘आइकन’ को ऐसी अभद्र भाषा शोभा देती है?

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पैरवी: शाहरुख ने पहले भी कई बार IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत की है, जबकि पाकिस्तान सीमा पर हमारे जवानों को शहीद करता रहा है। आज जनता पूछ रही है—क्या बॉलीवुड के लिए सिर्फ मुनाफा ही सब कुछ है? बांग्लादेश में हिंदुओं की चीखें क्या शाहरुख खान तक नहीं पहुंच रहीं? देवकीनंदन ठाकुर जी ने जो आवाज उठाई है, वह आज हर उस व्यक्ति की आवाज है जो धर्म और देश को सबसे ऊपर रखता है।

दोस्तों, आपको क्या लगता है? क्या देवकीनंदन ठाकुर जी की बात सही है? क्या शाहरुख खान को बांग्लादेश के खिलाड़ियों का बहिष्कार करना चाहिए था? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह आवाज सोए हुए सिस्टम तक पहुंचे। जय हिंद, जय श्री राम।

#shahrukhkhan #ipl #cricket #bangladesh #pakistan #jihad #islam #hindu #viralvideo #rajeshaggarwal #socialmedia #BCI #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव खिरवार और रिंकू डुग्गा की पूरी कहानी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RvaPLUOjbA8 त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव...

CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल दिखाए पर चिट्टे के नशेड़ी नहीं दिखाए | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/fUvWndU39QQ CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल...

हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान की No Entry | आस्था माँ | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/3kRmwI2YPMA हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान...

Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते दलाल पत्रकार | Shyam Meera Singh | Utkarsh Gour | Harsh Yadav | Sach Ki...

https://youtu.be/wOYiILx7Hlk Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते...