देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार

देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार

महिला को जाल में फंसा कर दिल्ली व राजस्थान में देह व्यपार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार

सीटी थाना रेवाड़ी के हाथ लगी कामयाबी।
रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ला से एक महिला को अपने जाल में फंसा कर दिल्ली में देह व्यापार में धकेलने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान दिल्ली इंद्रलोक निवासी राखीदान के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार शहर के एक मोहल्ला से 12 जून को अचानक एक महिला लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद शहर थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 11 जुलाई को महिला ने अपने परिजनों से संपर्क किया तथा चिड़ावा में एक महिला के चुंगल में होने की जानकारी दी।

परिजन 12 जुलाई को महिला को वापस ले आए तथा पुलिस को सूचना दी। महिला ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उसे बातों में फंसा कर दिल्ली बुला लिया था तथा उसे होटलों में देह व्यापार के लिए भेजना शुरू कर दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती रही। पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला से उसकी मुलाकात सफर के दौरान एक बस में हुई थी तथा उक्त महिला ने उसके मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद से दोनों के बीच कई बार बातचीत भी हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज करने के बाद शुक्रवार की शाम को आरोपी महिला राखीदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

सतलुज’ फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों छुपाया जा रहा है | Ravneet Singh Bittu | Diljeet Dosanjh | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RFHJBKJmVRc सतलुज' फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों...

चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये है सिर्फ चुनावी Hindu | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cdPufDm9k50 चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये...

System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या क्या होगा ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/N1gYAoaVDCw System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या...

हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या है ललिता गौतम हत्याकांड | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/9pskrSuKyYA हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या...