दोस्त अरुण को याद करते हुए बोले PM Modi | SKRNews

0
20

दोस्त अरुण को याद करते हुए बोले PM Modi | SKRNews

बहरीन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि ‘सपनों को सजाना और सपनों को निभाना ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ पूरा किया, वो दोस्त अरुण जेटली ने आज ही अपना देह छोड़ दिया.’ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को दिल्ली के एम्स में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था.
बहरीन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जब सभी कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे हैं, उस समय मेरे भीतर एक शोक है. मैं गहरा दर्द दबाए हुए बैठा हूं. छात्र जीवन से जिस दोस्त के साथ सार्वजनिक जीवन का एक के बाद एक कदम मिलाकर चला. राजनीति की यात्रा साथ-साथ शुरू की. एक-दूसरे के साथ जुड़े रहना और साथ मिलकर जूझते रहना. सपनों को सजाना और सपनों को निभाना ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ पूरा किया, वो दोस्त अरुण जेटली ने अपना देह छोड़ दिया.’

#PMModi
#Bahrains
#RIPArunJaittley
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar