धरने पर बैठे केजरीवाल, मोदी असली मास्टरमाइंड

धरने पर बैठे केजरीवाल, मोदी असली मास्टरमाइंड

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर दिल्ली सरकार को ठप्प करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि एलजी सिर्फ एक मोहरा या कठपुतली हो सकते हैं, लेकिन इसके पीछे मास्टरमाइंड नरेंद्र मोदी हैं.
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि जबसे दिल्ली सरकार बनी है तबसे केंद्र सरकार दुर्भावना से काम कर रही है. सीसीटीवी कैमरे, घर-घर राशन और सड़कें नहीं बनने दिए जा रहे हैं. 25 विधायकों पर मुकदमे हुए, सीबीआई के छापे हुए, लेकिन प्रताड़ित करने के बाद भी कुछ सबूत नहीं मिला.
आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि जब आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म होगी तभी केजरीवाल आंदोलन खत्म करेंगे.
‘आप’ प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी ऑफिस और आईएएस एसोसिएशन की प्रेस रिलीज एक जैसी है, जिसके मुताबिक वो काम पर नहीं लेकिन स्ट्राइक पर हैं. जबकि नियम कहता है कि आईएएस अधिकारी एक घंटे भी हड़ताल पर नहीं जा सकते.
सौरभ ने आगे कहा कि पेन डाउन, सिट डाउन, गो स्लो स्ट्राइक को भी भारतीय कानून में हड़ताल की परिभाषा दी गई है. इसके लिए आईएएस अधिकारियों की नौकरी जानी चाहिए, लेकिन नहीं गई. मनीषा सक्सेना ने वॉट्सऐप पर मीटिंग में आने से मना किया, और जूनियर अधिकारियों को भी बैठक में नहीं शामिल होने के लिए भड़काया.

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...