नया भारत बोलेगा और दुनिया सुनेगी, अब भारत चुप नहीं बैठेगा | Social Media Trolling | Sach Ki Raftar

नया भारत बोलेगा और दुनिया सुनेगी, अब भारत चुप नहीं बैठेगा | Social Media Trolling | Sach Ki Raftar

क्या आपने हाल ही में ट्विटर पर “India Shit” या “Indians are…” टाइप करके सर्च किया है?  मत कीजिए। क्योंकि जो दिखेगा, वो आपको हिला कर रख देगा।

● हमारे देश झंडे पर गंदगी।

● भारतीयों को शौच करते हुए फोटोशॉप की गईं इमेजेस।

● और कई पोस्ट में भारत को शौचालय और शौचालय को भारत का नया भगवन बताया गया है।

ये सिर्फ नफरत नहीं है – ये एक संगठित डिजिटल नस्लवाद है। और हाल के हफ्तों में इसमें अचानक तेज़ी आई है – जैसे कोई नया टूलकिट लॉन्च हुआ हो। और इसमें सबसे “active volunteer” है – एक नाम:

Barry Stanton ये एक ब्रिटिश पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय, जो खुद को “देशभक्त” कहता है। लेकिन उसका “देशप्रेम” तब जगता है जब वो भारतीयों को गालियां देता है।

📢 लेकिन अब सुन, Barry… और तुम्हारे जैसे घटिया मानसिकता रखने वाले और घटिया सोच वालों से कुछ सवाल हैं:

🧠 जिस Google से तुम इन फोटो को ढूंढते हो – उसके CEO हैं सुंदर पिचाई – एक भारतीय।

💻 जिस Microsoft सॉफ्टवेयर पर तुम्हारा ट्वीट टाइप होता है – वो चलती है सत्या नडेला की लीडरशिप में – वो भी एक भारतीय।

🛰️ जिस डिजिटल वर्ल्ड में तुम दिन-रात जहर फैलाते हो – उसकी बुनियाद में काम करने वाले इंजीनियर, रिसर्चर, डॉक्टर, डेटा साइंटिस्ट – सब भारतीय हैं।

यहाँ तक की तुम्हारे देश का PM भी एक भारतीय ही था।

और याद दिला दें – तुम्हारे देश की जो “शाही इमारतें” हैं, जो म्यूज़ियम्स में रखे हीरे-जवाहरात हैं – वो सब भारत से लूटे गए हैं।

ब्रिटिश म्यूज़ियम में जितनी चीजें हैं, उसमें से 90% चुराई गई हैं।

अगर वो सब जो तुम लोगो ने भारत से चुराया है वो सब लौटना पड़े तो तुम्हारे  देश को 20 बार बेचना पड़ेगा।

इतिहास गवाह है – अंग्रेज़ जब भारत आए थे तो हम दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। और जब लौटे – तो हमें भिकंगाल कर गए।

😤 अब जब वही भारत फिर से उठ रहा है –

● जब हमारे वैज्ञानिक ISRO से चांद पर झंडा गाड़ रहे हैं, ● जब हमारे युवा MIT, Harvard, Oxford टॉप कर रहे हैं,

● जब हमारे स्टार्टअप्स दुनिया को इनोवेशन सिखा रहे हैं,

● और जब हमारे खिलाड़ी Magnus Carlsen जैसे वर्ल्ड चैंपियन को हरा रहे हैं…

…तो तुम्हें दर्द हो रहा है? और दर्द होना लाजमी भी है।

और इसीलिए तुम “curry”, “IT guy”, “cheap labor” जैसे शब्दों से खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करते हो। पर अब भारत चुप नहीं बैठेगा। अब ईट का जवाब पत्थर से मिलेगा।

● रिपोर्ट करेंगे – हर racist पोस्ट को।

● सैकड़ों की तादाद में जवाब देंगे – तथ्यों से, सम्मान से, गरिमा से।

● और दिखाएंगे –कि भारत सिर्फ सहता नहीं है,

अब जवाब भी देता है – अपने तरीके से।

🇮🇳 क्योंकि ये नया भारत है। जिसे गाली से नहीं डर लगता – बल्कि वो हर नफरत को knowledge और dignity से जवाब देता है।

अगर आप भी इस ऑनलाइन नस्लवाद से थक चुके हैं –👇 इस वीडियो को शेयर कीजिए, और कमेंट में बताइए – “मैं भारत की आवाज़ हूं – और मैं चुप नहीं रहूंगा।”

#Socialmedia #trolling #newIndia #viralvideo #PMModi #Online #digital #indianArmy #racist #google #facebook #twitter #instagram #dharmveerjarwal #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

क्या उत्तर प्रदेश में योगी ने करवाई महंगाई ? | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/irrlUzmJ5zc?feature=share क्या उत्तर प्रदेश में योगी ने करवाई महंगाई ?...

बीजेपी का मतलब है पैसा | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/qdd3eSnKTyY?feature=share बीजेपी का मतलब है पैसा | CM Yogi |...

SIR कितना सही कितना गलत | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/oIpGzn8J9H4?feature=share SIR कितना सही कितना गलत | CM Yogi |...

क्या बीजेपी के सारे काम अच्छे है ? | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/C2n4tzQb9Qs?feature=share क्या बीजेपी के सारे काम अच्छे है ? |...