नशे में धुत CM Bhagwant Mann, Kejriwal ने बंद की आंखे, दांव पर Punjab की सुरक्षा | Sach Ki Raftar

नशे में धुत CM Bhagwant Mann, Kejriwal ने बंद की आंखे, दांव पर Punjab की सुरक्षा | Sach Ki Raftar

आज खबर नहीं, पंजाब के माथे पर लगा वो कलंक दिखाऊंगा जिसे देखकर हर पंजाबी का खून खौल उठेगा! लोकतंत्र का मंदिर कही जाने वाली पंजाब विधानसभा… जहाँ जनता की किस्मत लिखी जाती है, जहाँ पंजाब के भविष्य पर चर्चा होनी चाहिए, आज वहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शराब के नशे में झूमते हुए पहुंचे हैं! ये मैं नहीं कह रहा, ये आरोप लगाया है आम आदमी पार्टी की ही सांसद स्वाति मालीवाल ने। शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए उन आकाओं को जो दिल्ली में बैठकर ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते हैं।

आज सवाल पंजाब की आन, बान और शान का है। क्या एक ‘नशेड़ी’ मुख्यमंत्री के हाथ में पंजाब का भविष्य सुरक्षित है?” “याद करिए वो दिन, जब सत्ता की कुर्सी हथियाने के लिए इसी भगवंत मान ने अपनी सगी माँ के सिर पर हाथ रखकर कसम खाई थी कि ‘मैं अब शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा’। पंजाब के लोगों ने भावुक होकर वोट दिया कि शायद बंदा सुधर गया है। लेकिन आज क्या हुआ? वो कसम झूठी निकली, वो भावनाएं फरेब निकलीं! जो इंसान अपनी माँ की कसम नहीं निभा सका, वो पंजाब की मिट्टी का वफादार क्या होगा?

गुरुद्वारा साहिब हो, मंदिर हो या संसद की दहलीज… मान साहब ने हर जगह अपनी बोतलों के निशान छोड़े हैं। लुफ्थांसा एयरलाइन की वो घटना कौन भूल सकता है जब नशे की वजह से इन्हें प्लेन से उतार दिया गया और पूरे देश की थू-थू हुई थी।” पंजाब “ये कोई साधारण राज्य नहीं है दोस्तों, ये पंजाब है! एक सेंसिटिव बॉर्डर स्टेट, जहाँ पाकिस्तान हर वक्त ड्रोन से ड्रग्स और हथियार भेज रहा है। जहाँ का युवा नशे की वजह से श्मशान घाटों की भीड़ बढ़ा रहा है। अब आप सोचिए, जिस राज्य का मुख्यमंत्री खुद 24 घंटे नशे में धुत रहता हो, वो नशे के खिलाफ क्या जंग लड़ेगा?

जब सूबे का मालिक ही नशे में फाइलें साइन करता हो, तो उसे क्या पता कि पंजाब में क्या साजिश रची जा रही है? ये लापरवाही नहीं, ये गद्दारी है! जो आदमी सिर्फ सोते वक्त शराब से दूर रहता हो, वो राज्य की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगा?” “अब बात करते हैं दिल्ली के उन ठेकेदारों की, जिन्होंने दिल्ली को ‘नशे की राजधानी’ बना दिया। अरविंद केजरीवाल, जो खुद शराब घोटाले के आरोपों में घिरे हैं, उन्होंने भगवंत मान को खुली छूट दे रखी है।

जानते हैं क्यों? क्योंकि जब तक मान साहब नशे में रहेंगे, तब तक पंजाब की तिजोरी की चाबी केजरीवाल के हाथ में रहेगी! पंजाब का पैसा दिल्ली के नेताओं की अय्याशी में उड़ाया जा रहा है। और दूसरी तरफ इनके साथी मनीष सिसोदिया, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं के परिवारों से करोड़ों का लोन लेकर डकार गए। ये लोग विकास करेंगे? ये लोग पंजाब को सुधारेंगे? इन्होंने तो राजनीति को ‘मदिरालय’ बना दिया है!” “आज विपक्ष की मांग बिल्कुल सही है—भगवंत मान का तुरंत Alcohol Test होना चाहिए!

अगर एक सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर शराब पीकर आए तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है, तो फिर एक मुख्यमंत्री को छूट क्यों? दोषी पाए जाने पर इन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। पंजाब की जनता को अब जागना होगा। दिल्ली वालों ने तो इन्हें पहचान लिया और भगा दिया, अब पंजाब की बारी है। क्या आप चाहते हैं कि आपका मुख्यमंत्री नशे की हालत में आपकी किस्मत का फैसला करे? कमेंट में अपनी राय दीजिए और इस वीडियो को इतना शेयर कीजिए कि ये चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के महलों तक गूंजे! देखते रहिए ‘सच की रफ़्तार’, जय हिंद!”

#bhagwantmann #arvindkejriwal #aap #punjab #police #viralvideo #socialmedia #dharmveerjarwal #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो दिया दीदी को | BJP | Bangal Election | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5deALxYffJo ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो...

आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी आज का दिन | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/3QwVaEzQ76A?feature=share आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी...

लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ”कौन सा सूखा नशा करते हो”? | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/ctEKRMAxZfk?feature=share लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ''कौन सा...