नीरव मोदी होगा गिरफ्तार !!!
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर शिकंजा कस गया है। भारत में महाघोटाले के आरोपों के बाद ब्रिटेन में रह रहे अरबपति हीरा कारोबारी के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि नीरव को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जमानत लेनी होगी। तब उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही भी शुरू हो सकेगी।
सीबीआई ने इंटरपोल और यूके अथॉरिटीज से सम्पर्क साधकर भगोड़े कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। एजेंसियां पिछले साल से नीरव मोदी का ब्रिटेन से प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी हैं।
भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में शानो-शौकत की जिंदगी जी रहा है। खबर है कि वह लंदन के वेस्ट एंड इलाके के जिस अपार्टमेंट में रह रहा है उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है।
#NiravModi
#PNB
#PunjabNationalBank
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com
Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar
Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar
Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar
