नेताओं की राजनीति के लिए कानून भी हुआ नतमस्तक | Atishi Marlena | BJP | Sach Ki Raftar
आज हम बात करेंगे दिल्ली की उस राजनीति की, जहाँ शर्म और मर्यादा ने शायद गोवा के समुद्र में डुबकी लगा ली है। आज मुद्दा केवल एक वीडियो का नहीं है, आज मुद्दा है उस सिस्टम का, जो आम आदमी के लिए ‘अंधा और बहरा’ है, लेकिन अपने आकाओं के लिए ‘सुपरफास्ट’ है।”
“दिल्ली की गलियों में तब भूचाल आ गया, जब मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के मुँह से सिखों के पावन गुरुओं के लिए कथित तौर पर अभद्र शब्द निकले। चारों तरफ विरोध प्रदर्शन, नारों की गूँज और राजनीति की तपिश इतनी बढ़ी कि आतिशी जी शायद शर्म के मारे दिल्ली छोड़कर गोवा के ठंडे किनारों पर जा बैठीं।
जब राजधानी जल रही थी, तब मैडम ‘पॉलिटिकल वेकेशन’ मना रही थीं।”
“लेकिन असली खेल तो अभी शुरू होना था! जैसे ही आम आदमी पार्टी को लगा कि इस बीजेपी की राजनीति उनसे ऊपर जा रही है और सीखो के आगे बेज्जती का काम हो रहा है और मुद्दा बड़ा तो पंजाब की कुर्सी खिसक सकती है, तो ‘इमरजेंसी’ में एक रिपोर्ट सामने आई। कहाँ से? पंजाब से! वही पंजाब, जहाँ आजकल केजरीवाल जी ‘दामाद’ बनकर बैठे हैं। आनन-फानन में, मात्र 2 दिन के अंदर पंजाब की फोरेंसिक लैब ने क्लीन चिट दे दी—’वीडियो फर्जी है, छेड़छाड़ की गई है’।”
“लेकिन रुकिए! बीजेपी भी कहाँ पीछे रहने वाली थी। उन्होंने दिल्ली की फोरेंसिक रिपोर्ट का बम फोड़ दिया। दिल्ली की लैब कहती है—’वीडियो बिल्कुल असली है, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई, गुरुओं का अपमान हुआ है’।” “दोस्तों, आज हमारा मुद्दा ये नहीं है कि कौन सा नेता सही बोल रहा है। क्योंकि नेताओं का तो काम ही है राजनीति की रोटियाँ सेंकना परन्तु हमारा काम है—सच्चाई और सिस्टम का दोगलापन आप तक पहुंचना। ” “हैरानी की बात देखिए! जिस पंजाब और दिल्ली में हज़ारों कोर्ट केस सिर्फ इसलिए बरसों से लटके पड़े हैं क्योंकि ‘फोरेंसिक रिपोर्ट’ नहीं आई,
उसी सिस्टम ने नेताजी के लिए 2 दिन में जाँच करके रिपोर्ट भी तैयार कर दी? पंजाब की लैब में हज़ारों गरीब माँ-बाप अपने बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए रिपोर्ट का इंतज़ार करते-करते बूढ़े हो गए, लेकिन वहाँ की मशीनें तब नहीं चलतीं। पर जैसे ही ‘दामाद जी’ के खास लोगों को बचाने की बात आई, तो मशीनें रॉकेट बन गईं!” “सबसे बड़ा जादू तो देखिए! चाहे दिल्ली की टीम हो या पंजाब की—दोनों ने रिपोर्ट दे दी, वो भी बिना आतिशी मार्लेना का ‘वॉइस सैंपल’ लिए!
ये है भारत की आधुनिक राजनीति की शक्ति! बिना आवाज़ की जांच किए ही पता चल गया कि आवाज़ असली है या नकली? यह विज्ञान है या इन नेताओं की चरण वंदना?” “शर्म आती है ऐसे तंत्र पर, जहाँ जनता जिन्हें VVIP बनाती है, वही जनता अदालतों के चक्कर काटते-काटते दम तोड़ देती है। आम आदमी का केस सालों-साल सड़ता रहता है, लेकिन नेताओं की ओछी राजनीति के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र नतमस्तक हो जाता है।” “याद रखिएगा, जब तक ये तंत्र नेताओं की ‘चरण वंदना’ करेगा, तब तक आम आदमी को न्याय नहीं, सिर्फ तारीख मिलेगी।
और सचाई ये भी है की में या कोई भी आप लोगो को कितना भी समझा ले परान्त उसके बाद भी आप वोट इन्ही घटिया नेताओ को देंगे। याद है आपको हमारी ये रिपोर्ट जिसमे केजरीवाल ने DTC को फ्री करके दिल्ली को 95000 करोड़ का घोटाला करके दिल्ली को और बर्बाद कर दिया है अगर आपने ये रिपोर्ट नहीं देखि है तो जरूर देखिएगा केजरीवाल और उनके नेताओ के पापा हम लिंक नीच डिस्क्रिप्शन में डाल देंगे खेर आपकी इस पर क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि फोरेंसिक लैब अब नेताओं की कठपुतली बन गई है? कमेंट में ज़रूर बताएं।”
#atishimarlena #bjp #aap #punjabpolice #delhipolice #politics #arvindkejriwal #court #law #peoples #aamaadmi #janta #viralvideo #dharmveerjarwal #sachkiraftar
