नेपाल में महातबाही! सैलाब ने मचाई तबाही, खौफनाक मंजर देख दहल जाएगी रूह! Sach Ki Raftar

नेपाल में महातबाही! सैलाब ने मचाई तबाही, खौफनाक मंजर देख दहल जाएगी रूह! Sach Ki Raftar

नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ ने ऐसा मंजर दिखाया, जिसे कई दशकों में पहली बार देखा गया. रसुवा जिले से होकर गुजरने वाली उफनती नदी ने रौद्र रूप दिखाया और अपने साथ पुल, सड़कें, वाहन, इमारतें बहाकर ले गई. नेपाल की इस त्रासदी को देखते हुए बिहार के 6 जिले और उत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल सरकार ने इस आपदा से निपटने के लिए भारत से मदद मांगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.

नेपाल के बाढ़ में अब तक पिच्चानवे लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस आपदा से निपटने के लिए नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस को तैनात किया गया है. चौदह हेलिकॉप्टर भी तलाशी और बचाव अभियान में शामिल किए गए हैं. उत्तरी रसुवा में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात एपीएफ के चार जवान अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हो गए हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, रसुवा कस्टम्स ऑफिस के चौदह कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं.

द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट है कि बाढ़ ने नुवाकोट में त्रिशूली बाजार के पास लगभग साठ घरों को बहा दिया और कई पुलों को नुकसान पहुंचा है. हालात को देखते हुए नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन सहित प्रभावित इलाकों के सांसदों के साथ बात की है. इसमें बाढ़ से हुए नुकसान, तटीय बस्तियों की स्थिति और बचाव-राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

नेपाल के रसुवा जिले के भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई. देश के अलग-अलग जिलों में अब तक सोलह शव बरामद हुए हैं. भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही के बाद नेपाल सरकार ने प्रभावित स्थानीय क्षेत्रों को अगले तीन महीनों के लिए आपदा-प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है. नेपाल सरकार ने इस त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई. बालेन सरकार ने घोषणा की है कि बाढ़ में घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

नेपाल में आई तबाही से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो, चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है. नेपाल में चीन से आने वाली एक नदी ने भयानक तबाही मचा रखी है. तिब्बत के ऊंचे पहाड़ों से नेपाल में नीचे की तरफ आने वाली इस भोटेकोशी नदी में अचानक उफान आ गया. काठमांडू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और जलवायु शोधकर्ता रिजन भक्त के अनुसार, शुरुआती आकलन से संकेत मिलता है कि ल्हेन्डे नदी में बर्फ का पहाड़ ढहने के कारण भोटेकोशी नदी में यह अचानक बाढ़ आई. उन्होंने बताया कि बर्फ ढहने से नदी का बहाव रुक गया था, जिसके बाद भारी दबाव बनने पर बांध टूट गया. इसके साथ ही यूएस जियोलॉजिकल सर्वे USGS के अनुसार, त्रासदी के समय सुबह 8:37 बजे तिब्बती क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया था, जो इस घटना से जुड़ा हो सकता है.

#Nepal #Flood #SachKiRaftar

Breaking News

More like this
Related

त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव खिरवार और रिंकू डुग्गा की पूरी कहानी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RvaPLUOjbA8 त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव...

CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल दिखाए पर चिट्टे के नशेड़ी नहीं दिखाए | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/fUvWndU39QQ CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल...

हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान की No Entry | आस्था माँ | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/3kRmwI2YPMA हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान...

Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते दलाल पत्रकार | Shyam Meera Singh | Utkarsh Gour | Harsh Yadav | Sach Ki...

https://youtu.be/wOYiILx7Hlk Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते...