पहले कहा आंटी नमस्ते, और मार दी गोली

पहले कहा आंटी नमस्ते, और मार दी गोली

उत्तम नगर में मंगलवार रात करीब 12.30 बजे घर के बाहर परिवार के साथ अलाव के पास बैठी महिला को गोली मार दी गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत नाजुक है। पीड़ित और आरोपी दोनों पर ही विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
यहाँ हम आपको बता दे की गोली मरने वाले शख्स के नाम जफ़र है जफर और महिला के परिवार के बीच कई साल से दुश्मनी है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसे लेकर कुछ साल पहले महिला और परिजनों ने मिलकर जफर की पिटाई की थी, तभी से वह बदला लेने के कोशिश में था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। महिला घर के बाहर बहू के साथ अलाव के पास बैठी थीं। एक युवक कमर के पीछे बंदूक छुपाकर महिला की ओर बढ़ा और करीब जाकर उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद युवक आसानी से पैदल ही भाग गया। परिजनों ने आरोपी का नाम जफर बताया। जफर पर हत्या के प्रयास समेत 4 से 5 मामले दर्ज हैं। महिला पर भी मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। सीसीटीवी में कुछ लोग स्कूटी पर इधर-उधर घूमते नजर भी आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। परिजनों के अनुसार, जफर ने घायल महिला के पास आकर पहले नमस्ते कहा फिर गोली मार कर भाग गया। उसका पीछा भी किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

#UttamNagar
#JJColony
#Murder

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

दिल्ली की आंगनवाड़ी में मिल रहा है, खाने के नाम पर जहर | Rekha Gupta | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/k-hEZ4xdnxw?feature=share दिल्ली की आंगनवाड़ी में मिल रहा है, खाने के...