पुरानी रंजिश में सरेआम पीटा, हालत गंभीर, Live VIDEO आया सामने | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar
अमरोहा नगर में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेआम लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर हुई। नल नई बस्ती निवासी जाने आलम पुत्र मोबिन पाशा पर पड़ोसी मोहल्ले के युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस पूरी वारदात का वीडियो कार सवार राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
