पुलवामा हमला : पीएम मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

पुलवामा हमला : पीएम मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

दिल्ली में शुक्रवार को पालम एयरपोर्ट पर शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी रहे मौजूद. सीआरपीएफ के अफसरों ने भी दी श्रद्धांजलि. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों और सांसदों को निर्देश दिया है कि वह शहीदों के अंतिम संस्कार में जरूर हिस्सा लें. पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई जवान अभी भी घायल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद सैनिकों को नमन किया और कुछ देर उनके सम्मान में वहां खड़े रहे. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें सलामी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी शहीदों के ताबूत से आगे गुजरते हुए उन्हें प्रणाम किया और उनकी परिक्रमा की.
पुलवामा हमले के बाद पूरा देश दर्द, वेदना और आक्रोश में लिपटा हुआ है. इस आक्रोश के साथ गर्व भी है, गर्व सीआरपीएफ के उन जवानों पर जिन्होंने न जाने किन तरीकों से लगातार सेवा की है देश की. बलिदान दिया है देश के लिए. आज पूरे देश की आंखें नम हैं. सबकी आंखों में आंसू है. यही आंसू पूरे देश को एक डोर में बांध रहा है.
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर पूरे देश में गुस्सा. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्रों ने विरोध मार्च किया. गुस्साए छात्रों ने मांग की कि सरकार फिर से करे सर्जिकल स्ट्राइक.
आतंकियों ने देश को एक ऐसी तकलीफ दी है, जो असहनीय है. सोचिए उन परिवारों पर क्या बीत रही होगी, जिन्होंने अपने जिगर के टुकड़ों को खो दिया. उस पिता पर क्या बीत रही होगी, जिसे अपने बेटे के जनाजे को देना पड़ रहा है कंधा? जिन्होंने अपने सपूत खोए वे आखिर चैन से कैसे सोएं आज पूरा देश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के कायराना और घटिया आतंकी हमले के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब चाहता है पूरा देश से चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई की जाए।
#PulwamaAttack
#Pulwama
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

बंगाल में Mamata Banerjee का ‘दीमक राज’ Dirty Politics में छात्रों को भी नहीं छोड़ा | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/tU1fjdrkNYk बंगाल में Mamata Banerjee का 'दीमक राज' Dirty Politics...

दिल्ली के “मौत के होटल” और बिक चुका सिस्टम, कौन है 21 मौतों का जिम्मेदार ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/rnl-EFZUJ-4 दिल्ली के "मौत के होटल" और बिक चुका सिस्टम,...