पूरी दुनिया पर Video बनाने वाला Youtuber Dhruv Rathi जर्मनी पर चुप क्यों | Sach Ki Raftar
आज हम बात करेंगे उस ‘महान’ वैश्विक ज्ञानदाता की, जो रहता तो बर्लिन के आलीशान फ्लैट में है, लेकिन उसकी सुबह भारत के ‘तानाशाही’ के विलाप से शुरू होती है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ‘बर्लिन के बाबू’ ध्रुव राठी की!
वही राठी, जो भारत में एक सड़क के गड्ढे से लेकर प्रधानमंत्री की दाढ़ी तक पर 20 मिनट का ‘फैक्ट-चेक’ वाला रिसर्च पेपर थमा देते हैं। लेकिन आज सवाल ये है कि जिस जर्मनी की रोटी वो खा रहे हैं, वहां का ‘नमक’ अदा करने में उन्हें सांप क्यों सूंघ जाता है?
ध्रुव राठी के वीडियो देखिए। वो आपको बताएंगे कि भारत में लोकतंत्र मर गया है। वो आपको डराएंगे कि मोदी जी ‘तानाशाह’ हैं, ईडी और सीबीआई तो बस राठी जी के सपनों में आने वाले विलेन हैं। वो बॉलीवुड फिल्मों को ‘प्रोपेगेंडा’ घोषित कर देंगे।लेकिन ध्रुव भाई, कभी कैमरा घुमाकर बर्लिन की गलियों का सच दिखाया है? ध्रुव राठी कहते हैं भारत में भ्रष्टाचार है? तो जर्मनी के ‘मास्क घोटाले’ पर जुबान क्यों नहीं खुलती? वहां के सांसद कोविड में कमीशन खा गए, लेकिन राठी जी का ‘लॉजिक’ वाला चश्मा उस वक्त शायद धुंधला गया था।
आप भारत में मुसलमानों के हक की चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं, लेकिन क्या कभी जर्मनी की ‘AfD पार्टी’ के बढ़ते खौफ पर वीडियो बनाया? क्या कभी बताया कि जर्मनी में मुस्लिम नाम वालों को मकान मिलने में पसीने क्यों छूट जाते हैं? राठी साहब ये नहीं बताएंगे! क्योंकि जर्मनी में ‘इस्लामफोबिया’ पर वीडियो बनाने का मतलब है—अगली सुबह वीज़ा ऑफिस से बुलावा! वहां के स्कूलों में जो भेदभाव होता है, उस पर राठी जी की ‘फैक्ट-फाइल’ बंद हो जाती है।
क्योंकि भारत में गाली देना ‘फ्री स्पीच’ है, लेकिन जर्मनी के सिस्टम पर उंगली उठाना ‘एक्सपल्शन’ (देश निकाला) का शॉर्टकट है! राठी जी भारत को तानाशाही का सर्टिफिकेट बांटते हैं। अरे भाई, जिस देश में आप रह रहे हैं, वहां दुनिया का सबसे बड़ा ‘ओरिजिनल तानाशाह’ पैदा हुआ था—एडोल्फ हिटलर!
आज भी वहां की राजनीति में वही कट्टरपंथी लहरें उठ रही हैं। पर राठी जी चुप हैं। क्यों? क्या इसलिए क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वहां के ‘सिस्टम’ को ललकारा, तो जर्मन पुलिस भारत की दिल्ली पुलिस जैसी ‘दयावान’ नहीं है?
वहां से सीधा ‘टाटा-बाय-बाय’ हो जाएगा और फिर बर्लिन के व्लॉग्स की जगह हरियाणा से ‘हकला राठी’ के नाम से वीडियो बनाना पड़ेगा! आपको भारतीय फिल्में प्रोपेगेंडा लगती हैं? कभी जर्मन सिनेमा देखा है? इतना नीरस और उबाऊ कि पत्थर भी रो दे! जबकि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोपोगेंडा फिल्म कही बनी है तो वो है जर्मेनि, पर राठी साहब ये कभी नहीं बताएँगे। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय फिल्मे देखी जाती है जो पूरी दुनिया में भारत का नाम और मान बढ़ाती है पर जर्मन शेफेड़ ओह क्षमा करे में थोड़ा भावनाओ में बह गया था मेरा मतलब राठी साहब कभी नहीं बताते है। हमारे दुग्गल साहब ने कभी हमारे बॉलीवुड फिल्मे जैसे शोले, दंगल, बाहुबली, डिस्को डांसर और मशहूर फिल्म आवारा के बारे में कभी कोई वीडियो नहीं बनाई और आने तो धुरंधर के बारे में और वो भी इसकी वीडियो आने के बाद और ज्यादा वायरल हो गई। लेकिन ये नमक हराम उस पर वीडियो नहीं बनाएगा । क्योंकि राठी जी को पता है कि इंडियन ऑडियंस से ‘व्यूज’ और ‘डॉलर’ बटोरना आसान है, लेकिन जर्मन सिनेमा पर बोलेगा तो पिछवाड़े पर लात नहीं पड़ जाएगी।
असलियत तो ये है दोस्तों, कि जर्मनी में ध्रुव राठी की हैसियत एक साधारण विदेशी किरायेदार से ज़्यादा कुछ नहीं है। वहां कोई उन्हें ‘क्रांतिकारी’ नहीं मानता। वहां वो सिर्फ एक ऐसे शख्स हैं जो टैक्स भरते हैं और चुपचाप रहते हैं।
उनकी ‘बहादुरी’ सिर्फ सात समंदर पार भारत के लिए बनी है। जिस दिन जर्मनी की पुलिस, वहां के क्राइम, या वहां के कट्टरपंथ पर राठी ने वीडियो बनाया… समझो उस दिन उनका ‘जर्मन सपना’ टूट गया!
तो राठी जी, अगली बार जब आप भारत के लोकतंत्र पर ज्ञान दें, तो थोड़ा सा वक्त निकालकर जर्मनी के वीज़ा नियमों पर भी रिसर्च कर लीजिएगा। कहीं ऐसा न हो कि ‘सच्चाई’ बताने के चक्कर में आपको सचमुच का ‘तानाशाह’ अपने देश से बाहर कर दे! एक सवाल अंत में मेरा तुमसे है राठी साहब तुम भी तो एक भारतीय हो परन्तु एक भारतीय होने के नाते तुमने देश के लिए क्या किया है
सिवाए देश को बदनाम करने, एक खास पार्टी के चाटुकार बनने, देश की पुलिस को कठघरे में खड़ा करने, देश के टॉप बिज़नेस मैन जो देश के करोडो लोगो को रोजगार देते है उनको बदनाम करने
और देश के हिन्दू और मुसलमानो को आपस में भड़काने के अलावा क्या तुमने देश की मिटटी के लिए कुछ भी किया है अगर किया है तो जवाब जरूर देना। जय हिंद!
#dhruvrathi #youtuber #dictator #pmmodi #germany #politics #science ##america #chaina #bollywood #islam #muslim #pakistan #crime #criminal #dharmveerjarwal #sachkiraftar
