प्रज्ञ से महाप्रज्ञ सचमुच गागर में सागर –अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली*

प्रज्ञ से महाप्रज्ञ सचमुच गागर में सागर –अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली*
“प्रज्ञ से महाप्रज्ञ”पुस्तक के लोकार्पण  समारोह का आयोजन ओसवाल भवन विवेक विहार दिल्ली में ओसवाल समाज द्वारा किया गया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने की।
अणुव्रत आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय राज सुराणा द्वारा विश्व के महान संत आचार्य महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी वर्ष पूर्व लिखित इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे दिल्ली में दो बार आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन सेवा का मौका मिला,वो विरल साधना द्वारा जनता का बहुत भला कर रहे हैं,उनके गुरू आचार्य महाप्रज्ञ पर “प्रज्ञ से महाप्रज्ञ “पुस्तक के रूप में लेखक ने छोटी सी पुस्तिका में सरल भाषा में लिखा  है।या यूं कहे कि गागर में सागर समाया है। उनकी इस पुस्तक के माध्यम से महाप्रज्ञ दर्शन आम जनता को भी लाभान्वित करेगा ऐसा विश्वास है। मैं लेखक को हार्दिक बधाईयां देता हूं ,और आचार्य महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी वर्ष को दिल्ली सरकार द्वारा भव्य रुप में मनाये जाने की घोषना करता हूं।
अरविंद केजरीवाल ने अणुव्रत समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति दिल्ली के माध्यम से दिल्ली में नैतिकता प्रसार का अच्छा कार्य हो रहा है। आपके सद्प्रयासों से नई संभावनाएं पैदा हो ऐसी मेरी मंगलकामनाएं हैं।
इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि अणुव्रत समिति लगातार समाज से जुड़े कई मुद्दे को उठाया है जिसका लाभ आम आदमी को मिला है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट समाज के निर्माण में अणुव्रत समिति कई बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके लिए समिति को हम बधाई देते हैं। विजयराज सुराणा द्वारा लिखित पुस्तक से समाज को एक नई दिशा मिलेगी ऐसा मेरा पूरा विश्वास है। विजय राज सुराणा ने पुस्तक प्रज्ञ से महाप्रज्ञ की विशेषता पर चर्चा की। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन परंपरागत रूप से महिला मंण्डल के मंगलगान से किया गया। तेयुप दिल्ली ने भी शानदार गीत गाया।
ओसवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़ ने अतिथियों का स्वागत भाषण,तथा डॉ कुसुम लुनिया ने  संचालन किया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि, डॉ महेंद्र कर्णावट के शानदार वक्तवय हुए ,श्री मांगीलाल सेठिया,सुखराज सेठिया,गोविन्द जी वाफना,देवेंद्र कोचर, ओमप्रकाश सुराणा डॉ.पी.सी जैन,डॉ .धनपत लुनिया ,शान्ति लाल पटावरी,पुष्पा बोकाडिया ,अंशु जैन तथा आन्नद अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।खचाखच भरे हाल के इस गरिमामय कार्यक्रम में मिडियाजन की भी उल्लेखनीय उपस्तिथी रही,अंन्त में आभार  ज्ञापन राजीव सुराणा नें किया।

Breaking News

More like this
Related

सतलुज’ फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों छुपाया जा रहा है | Ravneet Singh Bittu | Diljeet Dosanjh | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RFHJBKJmVRc सतलुज' फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों...

चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये है सिर्फ चुनावी Hindu | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cdPufDm9k50 चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये...

System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या क्या होगा ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/N1gYAoaVDCw System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या...

हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या है ललिता गौतम हत्याकांड | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/9pskrSuKyYA हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या...