प्रशासन हो गया मस्त, गांव हो गया ध्वस्त |

प्रशासन हो गया मस्त, गांव हो गया ध्वस्त |

हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था हिंदुस्तान को स्वच्छ और सुंदर दिखने का और इनका यह सपना पूरा करने की कोशिश की देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने जिस के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया परंतु हकीकत क्या है ये किसी से नहीं छुपी है देश की शहरों की क्या हालत है ये तो सभी जानते हैं तो आप सोच सकते हैं कि देश के गांव की दशा क्या होगी। महात्मा गांधी के सपना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत एक मजाक बनकर रह गया हकीकत इससे कोसों दूर है।
जिला बदायूं में स्वछता अभियान की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। वही एक तरफ भाजपा बाले लंबी लंबी स्वछता और विकास की बात कर रहे है। लेकिन जिला बदायूं में बिकास खंड उसावां में एक गांव ऐसा भी है जो स्वच्छता अभियान के नाम पर मजाक बनकर रह गया है

ग्राम रिजोला में आये दिन ऐसी हालत हो जाते है कि लोग का घरो से निकलने के लिए भी सोचना पड़ता है, लोग बीमारियों के घेरे में नजर आ रहे है। ग्राम रिजोला की गलियां आये दिन तालाब का रूप लेलेती है और ग्राम प्रधान और प्रशासन को इससे कोई लेना देना नही है ग्रामीणों का आरोप है कई महीनों से यहाँ पर कोई सफाई कर्मी नही आता हैं और बताया जाता है इसी कारण यहा पर तरह तरह की जानलेवा बीमारिया पनप रही हैं , अब देखना ये है की क्या कोई इस गांव के लोगो की सुध लेता है या यहाँ के लोग इसी तरह सुविधाओं के आभाव में अपना जीवन जीते रहेंगे। ठाकुर रीतेश कुमार की रिपोर्ट

#Badlav

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related