
फादर्स- डे पर बच्चों ने पिता को गिफ्ट देकर किया प्यार का इज़हार
विपुल जैन संवाददाता : बागपत। जनपद भर में रविवार को फादर्स-डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने पिता को गिफ्ट देकर उनके प्रति प्यार का इज़हार किया। गवर्नमेंट कांट्रेक्टर कौशल मिश्रा व रजनी मिश्रा की पुत्री लिटिल स्टार स्मार्टी पंडित ने अपने पिता को गिफ्ट देकर फादर्स- डे का सेलिब्रेट किया। बच्चों के स्नेह व प्यार को देखते हुए पिता ने भी उन्हें चॉकलेट, आइसक्रीम व टॉफी लाकर दीं। इसके अलावा काफी बच्चों ने अपने घर पर केक काटे। कोई अपने पिता के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया तो किसी ने होटल व रेस्तरां पर जाकर अपने पिता संग लंच व डिनर कर इस दिन का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों में फादर्स-डे को लेकर काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने फादर्स- डे पर अपने पिता को सेलिब्रेट करने के लिए पहले ही गिफ्टों का इंतजाम कर लिया था। बच्चे फादर्स- डे को लेकर काफी ख़ुश नजर आए और उनका पूरा दिन अपने परिवार के साथ पूरी हंसी- खुशी में व्यतीत हुआ।
