फिर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा घूसखोर पटवारी

फिर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा घूसखोर पटवारी

सहायक व एक अन्य को भी हिरासत में लिया

10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों किया काबू

गुरुग्राम विजिलेंस टीम ने किया काबू

इंतकाल चढ़ाने के नाम पर मांगी थी घूस

आरोपीयों से पूछताछ में जुटी टीम
रेवाड़ी, 27 जून : घूसखोरों में सरकार का कितना खौफ रह गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी घूसखोरी का खेल खुलेआम जारी है। इसी के चलते आज फिर एक घूसखोर पटवारी सहित 3 लोग विजिलेंस के हत्थे चढ़ गए। टीम ने पटवारी के सहायक को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल बिठवाना गांव का रहने वाला नवीन नामक युवक पिछले कई दिनों से अपनी जमीन का इंतकाल चढ़वाने के लिये डहीना तहसील के चक्कर काट रहा था। उसका आरोप है कि पटवारी मनजीत के सहायक दिनेश ने इंतकाल चढ़वाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। 50 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। आज उसे पटवारी को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए देने थे, लेकिन उसने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी और पटवारी को घूस की रकम देने के लिये पहुंच गया।

उसने जैसे ही यह रकम सहायक को दी तो पहले से मौजूद विजिलेंस गुरुग्राम की टीम ने उसे तथा पटवारी व एक अन्य को काबू कर लिया और सभी को रेवाड़ी विजिलेंस ऑफिस ले आए। टीम ने केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...