बारिश हुई तो निकला कोबरा ! वन विभाग ने बताया क्या करे, क्या ना करे | Sach Ki Raftar
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर उत्तराखंड की सीमा से सटा है, यही कारण है कि यहां पर ज़हरीले सांप अक्सर देखने को मिल जाते हैं। मौजूदा समय में बारिश हो रही है जिस कारण अब जहरीले सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के बीच पहुंचना शुरू हो चुके हैं, कुछ इसी तरह का जहरीला कोबरा वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करने के बाद पकड़ा है।
उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर तराई बेल्ट का वह इलाका है जहां पर कई तरह के सांप पाए जाते हैं, जिनमें कोबरा, करेंत, वाइपर और अजगर अक्सर देखने को मिलते हैं। फिलहाल बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और इस तरह के सांप अपने बिलों में पानी भरने के चलते लोगों के बीच देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल एक घर से वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप का रेस्क्यू किया है।
डीएफओ प्रणव जैन के मुताबिक ज़हरीले कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया है, वहीं उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि ग्रामीण इलाकों में लोग लॉन्ग शूज का इस्तेमाल करें और अगर किसी को जहरीला सांप दिखाई देता है तो स्वयं उसको पकड़ने का प्रयास न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
