बीजेपी ने MCD को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा और दिल्ली को कचरे का डिब्बा : AAP

बीजेपी ने MCD को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा और दिल्ली को कचरे का डिब्बा : AAP

आम आदमी पार्टी ने जारी की MCD में बीजेपी के कुशासन की बुकलेट

पिछले 13 साल में दिल्ली नगर निगम को जमकर लूटा BJP ने: मनीष सिसोदिया

बीजेपी ने बनाया MCD को ‘Most Corrupt Department’

बीजेपी ने MCD को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा और दिल्ली को कचरे का डिब्बा: दिलीप पांडे

दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 13 साल के कुशासन को दर्शाती एक बुकलेट आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जारी की। इस बुकलेट में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए गए हर-एक कारनामे मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी इस बुकलेट के माध्यम से दिल्ली की जनता को बताएगी कि कैसे बीजेपी ने निगम के माध्यम से दिल्ली की जनता को लूटा है और दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य को ख़तरे में डाला है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रैस कॉंफ्रेंस में इस बुकलेट को जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘हम इस बुकलेट को लेकर दिल्ली की जनता के पास जाएंगे और दिल्ली की जनता को बताएंगे कि कैसे पिछले तक़रीबन डेढ़ दशक से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के माध्यम से दिल्ली की जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है। कैसे नगर-निगम की एक वेबसाइट पर तक़रीबन 13 करोड़ रुपए ख़र्च कर दिए जाते हैं, बीजेपी के नेता एक करोड़ रुपए इस वेबसाइट के रखरखाव पर ख़र्च कर रहे थे, ये बुकलेट बताएगी कि कैसे बीजेपी ने सफ़ाई कर्मचारियों की तनख्वाह का पैसा हड़प लिया और सफ़ाईकर्मियों को मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी। दिल्ली सरकार ने पिछले दो साल में नगर-निगम को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा दिया है बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी ने दिल्ली की जनता को चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों के हवाले कर दिया। बीजेपी के शासन में बुज़ुर्गों की पेंशन का पैसा हड़प लिया गया। प्राइमरी स्कूल के टीचर्स को तनख्वाह तक नहीं दी गई। ये सब बातें इस बुकलेट के माध्यम से आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता को बताएगी।

इस मौके पर मौजूद आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि “आज की तारीख़ में MCD को ‘Most corrupt Department’ कहा जाता है और इस बुकलेट के माध्यम से आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को यही समझाएगी कि कैसे बीजेपी के शासन काल में एमसीडी के आधीन बनने वाले फ्लाई-ओवर्स कमीशन की बलि चढ़कर बनते ही जा रहे हैं और ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, भ्रष्टाचार करने के लिए प्रोजेक्ट्स को लटकाया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान चलाने कि बजाए भाजपा शासित एमसीडी ‘Dirty Bharat Abhiyan’ दिल्ली में चला रही है। इस बुकलेट में हर एक तथ्य को बारीकी से और पूरे सुबूतों के साथ आम आदमी पार्टी ने रखा है। और हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली की जनता भी दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के इस निक्कमेपन के सच को अवश्य जानना और समझना चाहेगी।

Breaking News

More like this
Related

क्या उत्तर प्रदेश में योगी ने करवाई महंगाई ? | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/irrlUzmJ5zc?feature=share क्या उत्तर प्रदेश में योगी ने करवाई महंगाई ?...

बीजेपी का मतलब है पैसा | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/qdd3eSnKTyY?feature=share बीजेपी का मतलब है पैसा | CM Yogi |...

SIR कितना सही कितना गलत | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/oIpGzn8J9H4?feature=share SIR कितना सही कितना गलत | CM Yogi |...

क्या बीजेपी के सारे काम अच्छे है ? | CM Yogi | Election Commission | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/C2n4tzQb9Qs?feature=share क्या बीजेपी के सारे काम अच्छे है ? |...