बेटी की हत्या करने के मामले मे पिता व दादा दोनो गिरफ्तार

बेटी की हत्या करने के मामले मे पिता व दादा दोनो गिरफ्तार
 
पोस्टर्माटम रिपोर्ट आते ही चंद घंटों मे सुलझाई हत्या की गुत्थी
गला दबाकर अपनी ही आठ वर्षीय नाबालिग बेटी की हत्या करने वाले पिता व दादा को शनिवार की शाम माडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रविवार अदालत मे पेश किया जाएगा।
रेवाड़ी : दिनेश चौहान , शनिवार को माडल टाउन थाना मे पत्रकारवार्ता मे जानकारी देते हुए डीएसपी सतपाल यादव ने बताया कि 28 जून को महेन्द्रगढ जिला निवासी राजकुमार ने अपने दामाद पर अपनी ही आठ वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत मे बच्ची के नाना रामकुमार ने बताया कि 2002 मे उसने अपनी बेटी की शादी बिठवाना निवासी राजसिंह के बेटे संदीप के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बेटी ने तीन लडकियों को जन्म दिया था। सबसे बडी ओर सबसे छोटी बेटी उसके दामाद और बेटी के पास रहती थी तथा, जिस बच्ची की गला दबा कर हत्या की गई वह बचपन से ही अपने नाना के पास रहती थी। शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि सिंतबर 2017 मे बिमारी के कारण उसकी बेटी की मौत हो गई थी। 29 अप्रैल 2018 को आरोपी अपनी बेटी को लेने के लिए अपनी ससुराल गया ओर जबरदस्ती कर बच्ची को अपने साथ ले आया था। 27 जून को राजकुमार ने बच्ची से बात करने के लिए फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसिव नही किया। चिंता होने पर राजकुमार ने किसी अन्य व्यक्ति के पास फोन कर हालचाल जानना चाहा। तो उसे पता चला कि 25 जून को बच्ची की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बच्ची के नाना की शिकायत पर तुरन्त प्रभाव से एक्शन लेते एसपी राजेश दुग्गल ने डीएसपी सतपाल यादव, डयुटी मजिस्ट्रेट एसडीएम जितेन्द्र गांधी, एफएसएल टीम व माडल टाउन थाना प्रभारी व सेक्टर-3 चैकी प्रभारी महिला एएसआई प्रियंका को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया। डयुटी मजिस्ट्रेट की निगरानी मे एफएसएल की टीम द्वारा शमशान घाट मे दफनाए गए बच्ची के शव को निकाला गया और पोस्टर्माटम के लिए शव को नागरिक अस्पताल मे रखवाया गया। पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया था। बच्ची के नाना द्वारा लगाए गए आरोप ओर पोस्टर्माटम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी पिता संदीप व दादा राजसिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा शुरूआती पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि जब बच्ची को लाने के लिए अपनी ससुराल गया तब उसको बेइज्जत किया गया था। तथा बच्ची भी कहना ना मानकर अपने नाना के घर जाने जिद किया करती थी। इसी रंजिश कारण उसने गला दबाकर उसकी हत्या की थी।
 
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...