भगवान राम के लिए खुद को बदल दिया रणबीर कपूर ने | Ramayan | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar
क्या रणबीर कपूर सच में ‘राम’ बन चुके हैं? पर्दे पर दिखने से पहले ही रणबीर ने जो किया, उसने फैंस का दिल जीत लिया है! नीतेश तिवारी की मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ के लिए रणबीर कपूर ने अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदल दी है। भगवान राम की पवित्रता और सादगी को पर्दे पर उतारने के लिए रणबीर ने: सिगरेट और शराब से पूरी तरह तौबा कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, वो अब पूरी तरह शाकाहारी (Vegetarian) बन गए हैं। रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को सुन आपको भी लगेगा की ये सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि उनके लिए एक आध्यात्मिक यात्रा बन गई है। रणबीर का मानना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम का किरदार निभाने के लिए अंतरात्मा की शुद्धि भी जरूरी है। पर्दे के बाहर की ये ‘सच्ची भक्ति’ दिखाती है कि वो इस ऐतिहासिक किरदार के लिए कितने गंभीर हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘रामायण’ एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। रणबीर का यह समर्पण देखकर तो यही लगता है कि यह फिल्म इतिहास रच देगी।
क्या आपको लगता है रणबीर कपूर ‘प्रभु श्री राम’ के किरदार में फिट बैठेंगे? अपनी राय कमेंट में बताएं और ऐसी ही अपडेट्स के लिए हमें सब्सक्राइब करें! जय श्री राम!
#ramayan #ram #Rabirkapor #movie #bollywood #sachkiraftar
